गयाजी में टॉप-10 अपराधी की लिस्ट में शामिल बदमाश अरेस्ट:हथियार के साथ दो सहयोगी भी पकड़ाए; लोडेड पिस्टल, कारतूस-मोटरसाइकिल बरामद

गयाजी में टॉप-10 अपराधी की लिस्ट में शामिल बदमाश अरेस्ट:हथियार के साथ दो सहयोगी भी पकड़ाए; लोडेड पिस्टल, कारतूस-मोटरसाइकिल बरामद

गयाजी की टिकारी पुलिस ने परैया थाना क्षेत्र के कुख्यात और टॉप-10 अपराधियों में शामिल दीपक रवानी उर्फ रवीन्द्र रवानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर दो अन्य बदमाशों को भी हथियार के साथ दबोचा गया। इस बात की जानकारी एसडीपीओ एसके चंचल ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में परैया थाना की विशेष टीम बनाई गई थी। टीम तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि कोईरी बिगहा की ओर से कुछ अपराधी हथियार के साथ परैया की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बुद्ध परैया स्थित दीपक रवानी के घर पहुंची। पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल से भागने लगा। लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से लोडेड पिस्टल और कारतूस मिला। इस मामले में परैया थाना कांड संख्या 56/26 दर्ज किया गया। घर में घुस कर की मारपीट इसी दौरान एक अन्य मामले में घर में घुसकर मारपीट और लूट की घटना सामने आई थी। पूछताछ में दीपक रवानी ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने साथियों के नाम बताए। उसकी निशानदेही पर चंदौती थाना क्षेत्र के यमुने गांव निवासी पिंकु पासवान को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गुरारू थाना के सहयोग से राजेश यादव उर्फ मुन्नी यादव को भी दबोचा गया। उसके पास से दो देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में गुरारू थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दीपक रवानी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और साजिश जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। एसडीपीओ का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गयाजी की टिकारी पुलिस ने परैया थाना क्षेत्र के कुख्यात और टॉप-10 अपराधियों में शामिल दीपक रवानी उर्फ रवीन्द्र रवानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर दो अन्य बदमाशों को भी हथियार के साथ दबोचा गया। इस बात की जानकारी एसडीपीओ एसके चंचल ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में परैया थाना की विशेष टीम बनाई गई थी। टीम तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि कोईरी बिगहा की ओर से कुछ अपराधी हथियार के साथ परैया की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बुद्ध परैया स्थित दीपक रवानी के घर पहुंची। पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल से भागने लगा। लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से लोडेड पिस्टल और कारतूस मिला। इस मामले में परैया थाना कांड संख्या 56/26 दर्ज किया गया। घर में घुस कर की मारपीट इसी दौरान एक अन्य मामले में घर में घुसकर मारपीट और लूट की घटना सामने आई थी। पूछताछ में दीपक रवानी ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने साथियों के नाम बताए। उसकी निशानदेही पर चंदौती थाना क्षेत्र के यमुने गांव निवासी पिंकु पासवान को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गुरारू थाना के सहयोग से राजेश यादव उर्फ मुन्नी यादव को भी दबोचा गया। उसके पास से दो देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में गुरारू थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दीपक रवानी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और साजिश जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। एसडीपीओ का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *