गाजियाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल:मोदीनगर ढाबे पर की थी फायरिंग, पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली; साथी भी दबोचा

गाजियाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल:मोदीनगर ढाबे पर की थी फायरिंग, पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली; साथी भी दबोचा

गाजियाबाद के मोदीनगर में ढाबे पर फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे एक इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। बीती रात हुई इस कार्रवाई में उसका एक साथी भी पकड़ा गया। यह सफलता स्वाट टीम, अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद और थाना मोदीनगर पुलिस की संयुक्त टीम को मिली। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग की पुलिस के मुताबिक, आरोपी थाना मोदीनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 144/2026 धारा 109(1)/61(2) बीएनएस और थाना निवाड़ी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 181/24 धारा 109 बीएनएस के तहत लंबे समय से फरार था। उस पर इनाम भी घोषित था। पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने साथी को भी दबोचा घायल बदमाश को तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध .32 बोर की देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक ग्रे रंग की ऑल्टो कार बरामद की है। अन्य फरार साथियों की तलाश जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है। ढाबे पर हुई फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था, और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में थी। इस गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *