गोंडा में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:लड़की के अपहरण मामले में था फरार, एसपी विनीत ने घोषित किया था इनाम

गोंडा पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज देर शाम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आरोपी करण सिंह की गिरफ्तारी पर 13 जनवरी 2026 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के बावजूद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी को लेकर के करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा अक्टूबर 2025 से ही प्रयास किया जा रहा था लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित करके गोंडा एसओजी पुलिस टीम को भी लगाया गया था। आज करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी को जरवल रोड स्थित झुकिया ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। वह पुलिस को चकमा देकर लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान पर भाग रहा था। आरोपी करण सिंह के खिलाफ 26 अक्टूबर 2025 को करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी थी। महिला ने बताया था कि उसकी 13 वर्षीय बेटी को करण सिंह 25 अक्टूबर 2025 को अगवा कर ले गया था। इस मामले में करनैलगंज कोतवाली में आरोपी करण सिंह, शिवम सिंह मोनू सिंह और दिनेश अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *