यमुनानगर में नाबालिग पास मिला देसी कट्टा और जिंदा कारतूस:थर्मल पावर प्लांट के पास घूम रहा था, हथियार के स्रोत जांच रही पुलिस

यमुनानगर में नाबालिग पास मिला देसी कट्टा और जिंदा कारतूस:थर्मल पावर प्लांट के पास घूम रहा था, हथियार के स्रोत जांच रही पुलिस

यमुनानगर में सीआईए-1 की टीम ने एक नाबालिग को अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। आरोपी हथियार को लेकर थर्मल पावर प्लांट के पास घूम रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे काबू किया और गिरफ्तार कर कोर्ट पेश करके सुधार गृह भेज दिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी तक हथियार कैसे पहुंचा और क्या उसका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है। जांच में नाबालिग पाया गया आरोपी सीआईए-1 के इंचार्पुज राजकुमार ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अपराध शाखा-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली कि थर्मल पावर प्लांट के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया और मौके पर तुरंत दबिश दी गई। पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू किया, जो जांच में नाबालिग पाया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सुधार ग्रह भेज दिया गया है। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग के पास हथियार कहां से आया और क्या वह किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *