कुरुक्षेत्र में ट्रैक पर मिला बच्चे का कटा शव:ट्रेन में चपेट में आने से हादसा, मानसिक रूप से कमजोर और मूक-बधिर था

कुरुक्षेत्र में ट्रैक पर मिला बच्चे का कटा शव:ट्रेन में चपेट में आने से हादसा, मानसिक रूप से कमजोर और मूक-बधिर था

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में 12 साल के मंदबुद्धि बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव शाहाबाद-मोहड़ी के बीच ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा बरामद हुआ। बच्चा घूमते हुए ट्रैक पर पहुंच गया था। बेटे की मौत से परिवार के लोग सदमे में डूबे गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर दिया। मृतक बच्चे की पहचान हर्ष निवासी पट्‌टी शहजादपुर के रूप में हुई। मानसिक रूप से कमजोर हर्ष को बहुत कम सुनाई कम देता था और ना ही बोल (मूक-बधिर) सकता था। हर्ष पहले भी कई बार घर से बगैर बताए निकल जाता था। कल मंगलवार दोपहर को भी हर्ष बगैर बताए घर से आ गया था। सोचा आसपास खेल रहा हर्ष परिवार के मुताबिक, हर्ष अकेले ही इधर-उधर घूमता रहता था। कल भी उनको लगा कि हर्ष कहीं आसपास ही खेल रहा होगा, लेकिन उनको हर्ष नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद उनको सूचना मिली कि हर्ष मोहड़ी के पास ट्रैक के पास घूम रहा है।
ट्रैक पर कटा मिला शव
सूचना मिलते ही परिवार के लोग मोहड़ी ट्रैक के पास पहुंचे, लेकिन जब तक परिवार पहुंचा हर्ष ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रैक पर उसका दो टुकड़ों में कटा शव पड़ा था। सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस कुरुक्षेत्र (GRP) मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज परिवार के बयान के आधार पर GRP कुरुक्षेत्र ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली। GRP ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार के हवाले कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *