बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत:खगड़िया में रोड किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था, बैलेंस बिगड़ने से हुआ एक्सीडेंट

बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत:खगड़िया में रोड किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था, बैलेंस बिगड़ने से हुआ एक्सीडेंट

खगड़िया के बेलदौर प्रखंड स्थित बलथी गांव में गुरुवार को एक 6 वर्षीय बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना दीघोन पंचायत के बलथी ग्राम के वार्ड संख्या 11 में घर के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में हुई। मृतक की पहचान 6 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सत्यम अपने घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बने गड्ढे के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में गिर गया। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया सत्यम के पिता राजन तांती मजदूरी करते हैं। उसकी माता का नाम बीना देवी है। परिवार दीघोन पंचायत के बलथी गांव के वार्ड संख्या 12 में रहता है। सत्यम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई शिवम (9 वर्ष) और छोटे भाई साजन (7 वर्ष) हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे बने खुले और पानी भरे गड्ढों को शीघ्र भरवाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। खगड़िया के बेलदौर प्रखंड स्थित बलथी गांव में गुरुवार को एक 6 वर्षीय बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना दीघोन पंचायत के बलथी ग्राम के वार्ड संख्या 11 में घर के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में हुई। मृतक की पहचान 6 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सत्यम अपने घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बने गड्ढे के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में गिर गया। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया सत्यम के पिता राजन तांती मजदूरी करते हैं। उसकी माता का नाम बीना देवी है। परिवार दीघोन पंचायत के बलथी गांव के वार्ड संख्या 12 में रहता है। सत्यम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई शिवम (9 वर्ष) और छोटे भाई साजन (7 वर्ष) हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे बने खुले और पानी भरे गड्ढों को शीघ्र भरवाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *