पुलिस हैड कॉन्स्टेबल पर दर्ज होगा गैर-इरादतन हत्या केस:अनिल विज के सामने रोए निकिता के परिजन; मंत्री ने अंबाला SP से की बात

पुलिस हैड कॉन्स्टेबल पर दर्ज होगा गैर-इरादतन हत्या केस:अनिल विज के सामने रोए निकिता के परिजन; मंत्री ने अंबाला SP से की बात

हरियाणा के अंबाला में सड़क हादसे में हुई 25 वर्षीय युवती निकिता की मौत के मामले में परिजनों ने शनिवार को मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस दौरान लड़की की मां व अन्य परिजन बेटी की मौत पर फूट फूटकर रोई। पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे निकिता की मौत हुई थी। अब आरोपी HC अमित कुमार पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। यह फैसला निकिता के परिजनों की कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात के बाद लिया गया। परिजनों ने मंत्री से मिलकर न्याय की मांग की और मामले में सख्त कार्रवाई की अपील की। मंत्री अनिल विज ने तुरंत एसपी को फोन कर स्थिति की जानकारी ली, इसके बाद एसपी ने परिजनों को न्याय का आश्वासन दिया।
बुधवार को हुआ था हादसा जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार देर रात काली पलटन पुल के पास हुआ। बलदेव नगर चौकी में तैनात ईएचसी अमित कुमार अपनी होंडा सिटी कार से कैंट से सिटी की ओर जा रहा था। उसी दौरान एक ई-रिक्शा में गुरुग्राम से शादी में शामिल होकर लौटी निकिता बजाज अपने भाई हर्ष के साथ करतार नगर जा रही थी। तभी कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में कुल चार सवारियां थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद निकिता सड़क पर गिर गईं और कार का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। ई-रिक्शा में सवार अन्य यात्रियों और परिजनों ने आरोप लगाया कि कार चला रहा पुलिसकर्मी अमित कुमार नशे की हालत में था। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। शादी में शामिल होने आई थी निकिता 24 वर्षीय निकिता अंबाला सिटी के करतार नगर की रहने वाली थीं। एयर हॉस्टेस का कोर्स करने के बाद वह गुरुग्राम की मैक्स इंटरनेशनल कंपनी में नौकरी कर रही थीं। परिजनों के अनुसार, वह हाल ही में अंबाला आई थीं। परिवार में शादी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया पुलिस पर पक्षपात के आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिसकर्मी नशे में था और पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मांग की कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *