जमुई में गैस सिलेंडर से भरा ठेला गायब:बाथरूम गया था वेंडर, दूसरी जगह से खाली ठेला बरामद; हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

जमुई में गैस सिलेंडर से भरा ठेला गायब:बाथरूम गया था वेंडर, दूसरी जगह से खाली ठेला बरामद; हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

जमुई में इंडियन गैस सिलेंडर से भरा एक ठेला गायब होने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को शनिवार रात करीब 9 बजे दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। निमारंग निवासी वेंडर दिलावर सिंह प्रतिदिन की तरह ठेले पर इंडियन गैस सिलेंडर लेकर उपभोक्ताओं को डिलीवरी देने निकले थे। इस्लाम नगर के पास उन्होंने 9 सिलेंडरों से भरा ठेला सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पास के बाथरूम में चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर वेंडर को ठेला गायब मिला। आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की गई। काफी देर बाद ठेला तो दूसरी जगह से बरामद कर लिया गया, लेकिन उसमें रखे सभी गैस सिलेंडर गायब थे। वेंडर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू इसके बाद एजेंसी कर्मियों को सूचना दी गई और फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और वेंडर दिलावर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर से भरे ठेले के गायब होने का मामला संज्ञान में आया है। वेंडर से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सिलेंडरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है और मामले की जांच जारी है। जमुई में इंडियन गैस सिलेंडर से भरा एक ठेला गायब होने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को शनिवार रात करीब 9 बजे दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। निमारंग निवासी वेंडर दिलावर सिंह प्रतिदिन की तरह ठेले पर इंडियन गैस सिलेंडर लेकर उपभोक्ताओं को डिलीवरी देने निकले थे। इस्लाम नगर के पास उन्होंने 9 सिलेंडरों से भरा ठेला सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पास के बाथरूम में चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर वेंडर को ठेला गायब मिला। आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की गई। काफी देर बाद ठेला तो दूसरी जगह से बरामद कर लिया गया, लेकिन उसमें रखे सभी गैस सिलेंडर गायब थे। वेंडर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू इसके बाद एजेंसी कर्मियों को सूचना दी गई और फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और वेंडर दिलावर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर से भरे ठेले के गायब होने का मामला संज्ञान में आया है। वेंडर से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सिलेंडरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है और मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *