वैशाली में एक कारोबारी को जान से मारने के धमकी मिली है। ये धमकी एक लेटर में दी गई है। इसके साथ घर पर कफन भी फेंका गया है। धमकी देने वाले ने लिखा है- ‘रतन तुम जितना भी छिप कर रह लो, हम तुमको जान से मार देंगे। आज हो, कल हो, महीना हो, साल हो, 2 साल हो, किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे, जान से मार देंगे।’ लेटर के अंत में लिखा है- ‘रघुकुल रीत सदा चली आए, प्राण जाए पर वचन न जाए। तुम्हें एक छोटा गिफ्ट भेजा है, जो तुम्हें मरने के बाद काम आएगा।’ जिस कारोबारी को धमकी मिली है उसका नाम रतन चौधरी है। उनकी महुआ थाना क्षेत्र स्थित महुआ पुरानी बाजार में दुकान है। ये लेटर और कफन उनके छोटे भाई के घर फेंका गया है। धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार दहशत में है। डायल-112 ने कहा- अज्ञात ने लेटर भेजा, हम क्या करें धमकी भरा पत्र और कफन मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। परिवार का कहना है कि डायल 112 की टीम ने यह कहकर कार्रवाई से इनकार कर दिया कि जब पत्र फेंकने वाला अज्ञात है, तो वे क्या कर सकते हैं। पुलिस ने परिजनों को थाने में आवेदन देने की सलाह दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय महुआ थाने से संपर्क किया। थाना अध्यक्ष ने भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्र फेंके जाने की बात कहते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। उन्होंने परिजनों को DSP से मिलने या अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराने की सलाह दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 1 जनवरी को भी उनके घर पर इसी तरह का धमकी भरा पत्र फेंका गया था। उस समय पुलिस ने उन्हें CCTV कैमरे लगवाने की सलाह दी थी। पहले भी मिला था धमकी भरा पत्र महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि महुआ पुरानी बाजार में रतन चौधरी के यहां धमकी भरा पत्र फेंका गया है। इससे पहले भी एक बार पत्र फेंका गया था। उसे समय थाने में पुराना विवाद बताकर मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद रतन चौधरी के यहां 15 दिनों तक चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई थी। पत्र पोस्ट ऑफिस से आया था। पोस्ट ऑफिस जाकर भी पता लगाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। फिर आज पत्र फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। वैशाली में एक कारोबारी को जान से मारने के धमकी मिली है। ये धमकी एक लेटर में दी गई है। इसके साथ घर पर कफन भी फेंका गया है। धमकी देने वाले ने लिखा है- ‘रतन तुम जितना भी छिप कर रह लो, हम तुमको जान से मार देंगे। आज हो, कल हो, महीना हो, साल हो, 2 साल हो, किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे, जान से मार देंगे।’ लेटर के अंत में लिखा है- ‘रघुकुल रीत सदा चली आए, प्राण जाए पर वचन न जाए। तुम्हें एक छोटा गिफ्ट भेजा है, जो तुम्हें मरने के बाद काम आएगा।’ जिस कारोबारी को धमकी मिली है उसका नाम रतन चौधरी है। उनकी महुआ थाना क्षेत्र स्थित महुआ पुरानी बाजार में दुकान है। ये लेटर और कफन उनके छोटे भाई के घर फेंका गया है। धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार दहशत में है। डायल-112 ने कहा- अज्ञात ने लेटर भेजा, हम क्या करें धमकी भरा पत्र और कफन मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। परिवार का कहना है कि डायल 112 की टीम ने यह कहकर कार्रवाई से इनकार कर दिया कि जब पत्र फेंकने वाला अज्ञात है, तो वे क्या कर सकते हैं। पुलिस ने परिजनों को थाने में आवेदन देने की सलाह दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय महुआ थाने से संपर्क किया। थाना अध्यक्ष ने भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्र फेंके जाने की बात कहते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। उन्होंने परिजनों को DSP से मिलने या अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराने की सलाह दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 1 जनवरी को भी उनके घर पर इसी तरह का धमकी भरा पत्र फेंका गया था। उस समय पुलिस ने उन्हें CCTV कैमरे लगवाने की सलाह दी थी। पहले भी मिला था धमकी भरा पत्र महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि महुआ पुरानी बाजार में रतन चौधरी के यहां धमकी भरा पत्र फेंका गया है। इससे पहले भी एक बार पत्र फेंका गया था। उसे समय थाने में पुराना विवाद बताकर मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद रतन चौधरी के यहां 15 दिनों तक चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई थी। पत्र पोस्ट ऑफिस से आया था। पोस्ट ऑफिस जाकर भी पता लगाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। फिर आज पत्र फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।


