भिंड में NH-552 पर खड़े ट्रक से टकराई बस:लहार से दिल्ली जा रही थी, 6 यात्री घायल, तेज रफ्तार में होने से ड्राइबर ने खोया नियंत्रण

भिंड में NH-552 पर खड़े ट्रक से टकराई बस:लहार से दिल्ली जा रही थी, 6 यात्री घायल, तेज रफ्तार में होने से ड्राइबर ने खोया नियंत्रण

भिंड जिले में रविवार देर रात नेशनल हाईवे 552 पर एक खड़े ट्रक से यात्री बस की भिड़ंत हो गई। हादसा रौन थाना क्षेत्र के मेहदा पुल के पास हुआ। टक्कर में बस सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को रौन और मिहोना में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार बस लहार से दिल्ली की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक अपना वाहन हाईवे 552 के किनारे खड़ा कर स्टाफ सहित पास के ढाबे पर भोजन करने गया था। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी लगते ही रौन, मिहोना और उमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
गनीमत रही कि ट्रक में उस समय कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला जांच में लिया है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *