बहराइच में बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला:साइकिल से जाते समय सींग में फंसाकर पटका, जिला अस्पताल में भर्ती

बहराइच में बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला:साइकिल से जाते समय सींग में फंसाकर पटका, जिला अस्पताल में भर्ती

बहराइच जिले के हरदी इलाके में सोमवार शाम एक साइकिल सवार बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया। हमले में 60 वर्षीय शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराजगंज ग्राम निवासी शमीम साइकिल से निजी कार्य से बाजार जा रहे थे। जोत ग्राम के पास नहर के समीप अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींग से उठाकर पटक दिया, जिससे वे पास की सूखी नहर में जा गिरे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल शमीम को नहर से बाहर निकाला और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी जिले के रिसिया इलाके में सांड के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। यह घटना क्षेत्र में आवारा पशुओं के खतरे को उजागर करती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *