सीवान में CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका पटाखा बनाने के दौरान एक घर में हुआ। इसमें एक की मौत हुई है। कई लोगों के घायल होने की सूचना है। धमाका इतना जोरदार था कि मरने वाले का सिर और पैर 20 फीट दूर जाकर गिरा। धड़ के भी चिथड़े उड़ गए हैं। मृतक की पहचान बड़रम गांव के जाल बदर के 50 साल के मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई है। ब्लास्ट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। धमाके की वजह से घर भी गिर गया है। ये धमाका हुसैनगंज थाना इलाके में बडरम गांव में हुआ है। यहां से 7KM की दूरी पर नीतीश कुमार सभा कर रहे हैं। ब्लास्ट के बाद की तस्वीरें देखिए… धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले लोग आसपास के लोगों ने बताया कि तेज धमाका हुआ। हम लोग घर से बाहर निकले। देखा तो पास वाले घर से धुआं उठ रहा था। मलबा सड़क पर था। भीड़ जुट गई थी। उस घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे। आज पटाखा बनाने के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। पूरा परिवार पटाखे बनाता था। कई बार शिकायत कभी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। धड़ घर के पास पड़ा था सिर पीछे मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ब्लास्ट बहुत तेज था। धड़ घर के पास पड़ा था। सिर गिरकर घर के पीछे गिर गया। घर भी पूरी तरह गिर गया है। आसपास के घरों पर भी असर हुआ है। घर के सामने लगे पेड़-पौधे भी झुलस गए हैं। बॉडी की हालत ऐसी है कि पहचानना मुश्किल है की वो कौन है। पुलिस ने इलाके को घेरा ब्लास्ट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के आसपास इलाके को घेर लिया है। ब्लास्ट वाली जगह पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। जिसे पुलिस हटा रही है। पुलिस का कहना है कि, लगता है यहां अवैध तरीके से पटाखे का निर्माण हो रहा था। एक आदमी की मौत हो गई है। घर में कितने लोग थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…. सीवान में CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका पटाखा बनाने के दौरान एक घर में हुआ। इसमें एक की मौत हुई है। कई लोगों के घायल होने की सूचना है। धमाका इतना जोरदार था कि मरने वाले का सिर और पैर 20 फीट दूर जाकर गिरा। धड़ के भी चिथड़े उड़ गए हैं। मृतक की पहचान बड़रम गांव के जाल बदर के 50 साल के मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई है। ब्लास्ट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। धमाके की वजह से घर भी गिर गया है। ये धमाका हुसैनगंज थाना इलाके में बडरम गांव में हुआ है। यहां से 7KM की दूरी पर नीतीश कुमार सभा कर रहे हैं। ब्लास्ट के बाद की तस्वीरें देखिए… धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले लोग आसपास के लोगों ने बताया कि तेज धमाका हुआ। हम लोग घर से बाहर निकले। देखा तो पास वाले घर से धुआं उठ रहा था। मलबा सड़क पर था। भीड़ जुट गई थी। उस घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे। आज पटाखा बनाने के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। पूरा परिवार पटाखे बनाता था। कई बार शिकायत कभी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। धड़ घर के पास पड़ा था सिर पीछे मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ब्लास्ट बहुत तेज था। धड़ घर के पास पड़ा था। सिर गिरकर घर के पीछे गिर गया। घर भी पूरी तरह गिर गया है। आसपास के घरों पर भी असर हुआ है। घर के सामने लगे पेड़-पौधे भी झुलस गए हैं। बॉडी की हालत ऐसी है कि पहचानना मुश्किल है की वो कौन है। पुलिस ने इलाके को घेरा ब्लास्ट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के आसपास इलाके को घेर लिया है। ब्लास्ट वाली जगह पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। जिसे पुलिस हटा रही है। पुलिस का कहना है कि, लगता है यहां अवैध तरीके से पटाखे का निर्माण हो रहा था। एक आदमी की मौत हो गई है। घर में कितने लोग थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है….


