ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:दो दिन पहले काम से वापस लौट रहा था घर, तेज रफ्तार डंपर ने चपेट में लिया

ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:दो दिन पहले काम से वापस लौट रहा था घर, तेज रफ्तार डंपर ने चपेट में लिया

ग्वालियर में दो दिन पहले एक मार्च को बाइक सवार को तेज रफ्तार डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया था। बाइक सवार घायल हो गया था। घटना मुरार के बड़ागांव हाइवे पर देवराज हॉस्पिटल के सामने की है। घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार रात को उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्वालियर के बेहटा निवासी विशम्भर सिंह कुशवाह ने पुलिस को बताया कि वह सेंटिंग का काम करता है। उनका काम चंबल ढाबा के पास चल रहा था। जहां पर उसके साथ सियाराम कुशवाह, बल्लू कुशवाह और हरीश कुशवाह काम कर रहे थे। एक मार्च की शाम मजदूरी करने के बाद वे बाइकों से वापस अपने-अपने घर को लौट रहे थे। उसके साथ सियाराम बैठा था, जबकि दूसरी बाइक पर बल्लू व हरीश कुशवाह सवार थे। वह अभी बड़ागांव हाइवे स्थित देवराज अस्पताल के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे डंपर क्रमांक आरजे 11 जीबी 8880 के चालक तेजी व लापरवाही से चलाकर लाया और उनकी बाइक में पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सियाराम व वह हवा में उछले और सड़क पर आकर गिरे। जिससे सियाराम को सिर में गंभीर चोटें आई और वह भी घायल हो गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पहुंचाया। घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम घायल को पुलिस ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया था, जहां डॉक्टर ने बिना देर किए इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसकी सोमवार रात मौत हो गई थी। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामला दर्ज कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *