झुंझुनूं के पूर्व सैनिकों को बड़ी सौगात:नवलगढ़ और खेतड़ी में खुलेंगी नई कैंटीन, जिला मुख्यालय वाली कैंटीन भी होगी शिफ्ट

झुंझुनूं के पूर्व सैनिकों को बड़ी सौगात:नवलगढ़ और खेतड़ी में खुलेंगी नई कैंटीन, जिला मुख्यालय वाली कैंटीन भी होगी शिफ्ट

वीरों की भूमि झुंझुनूं के पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। सेना की साउथ वेस्टर्न कमांड (61 सब एरिया) ने जिले के पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए नवलगढ़ और खेतड़ी में नई एक्स-सर्विसमैन (ESM) कैंटीन खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही झुंझुनूं शहर में वर्तमान में संचालित कैंटीन को भी जल्द ही एक बड़े और सुविधाजनक परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। जून तक शुरू हो जाएंगी नई कैंटीन जिले के खेतडी, नवलगढ में कैंटीन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे पूर्व सैनिकों को घरेलू सामान और अन्य सुविधाओं के लिए काफी दूर तक का सफर तय करना पड़ता था। राजस्थान एक्स-सर्विसमैन लीग के पूर्व अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सतपाल कटेवा और वर्तमान अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल कमल कुमार रेप्सवाल के निरंतर प्रयासों के बाद, सेना के उच्च अधिकारियों ने नवलगढ़ और खेतड़ी के प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। संभावना जताई जा रही है कि अगले तीन महीनों के भीतर यानी जून तक इन दोनों स्थानों पर कैंटीन का संचालन शुरू हो जाएगा। वर्तमान में इन कैंटीनों के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। झुंझुनूं शहर की कैंटीन को मिलेगी अपनी बिल्डिंग, गुढ़ा रोड पर शिफ्टिंग की तैयारी वर्तमान में झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर स्थित कैंटीन रेलवे स्टेशन के पास सैनिक कल्याण बोर्ड के पुराने और संकरे भवन में चल रही है। सैनिकों की भारी संख्या के कारण यहां अक्सर भीड़ और लंबी कतारों की समस्या रहती थी। इस समस्या के समाधान के लिए गुढ़ा रोड पर स्थित ECHS पॉलीक्लिनिक के पास 1.40 हेक्टेयर भूमि में से 22,000 वर्गफीट जमीन कैंटीन के लिए विशेष रूप से आवंटित की गई है। वरिष्ठ उपशासन सचिव ने इस जमीन को 20 वर्षों के लिए 61 सब एरिया को लीज पर देने की मंजूरी दे दी है। अब साउथ वेस्टर्न कमांड यहां खुद की नई बिल्डिंग तैयार करवाएगी। नई बिल्डिंग ईसीएचएस (ECHS) के पास होने से पूर्व सैनिकों को एक ही क्षेत्र में चिकित्सा और राशन दोनों की सुविधाएं मिल सकेंगी। लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता पूर्व सैनिकों की इस मांग को आर्मी चीफ, क्वार्टर मास्टर जनरल और साउथ वेस्टर्न कमांड के कमांडर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया था। मलसीसर में भी कैंटीन खोलने की मांग जारी है। पूर्व अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सतपाल कटेवा ने पुष्टि की है कि नवलगढ़ और खेतड़ी की कैंटीन जून तक शुरू हो जाएंगी,

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *