कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बैट्री दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खिरी बाजार स्थित दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने 18 वर्षीय सुशील कुमार चौरसिया को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी का फायदा उठाकर बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। मौसा की दुकान पर करता था काम मृतक सुशील कुमार चौरसिया उत्तर प्रदेश के इलिया निवासी रघुवंश चौरसिया का बेटा था। वह हाल ही में भभुआ के वार्ड 18 में रह रहा था और भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी अपने मौसा मुन्ना चौरसिया की बैट्री दुकान पर काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम छापेमारी कर रही है, जबकि दूसरी टीम घटनास्थल पर मौजूद है। वरीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का किया दावा डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि गोलीबारी से एक युवक की मौत हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बैट्री दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खिरी बाजार स्थित दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने 18 वर्षीय सुशील कुमार चौरसिया को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी का फायदा उठाकर बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। मौसा की दुकान पर करता था काम मृतक सुशील कुमार चौरसिया उत्तर प्रदेश के इलिया निवासी रघुवंश चौरसिया का बेटा था। वह हाल ही में भभुआ के वार्ड 18 में रह रहा था और भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी अपने मौसा मुन्ना चौरसिया की बैट्री दुकान पर काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम छापेमारी कर रही है, जबकि दूसरी टीम घटनास्थल पर मौजूद है। वरीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का किया दावा डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि गोलीबारी से एक युवक की मौत हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।


