खेत में 55 वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हत्या:रोहतास में घास काटने को लेकर विवाद, आरोपी युवक मौके से फरार

खेत में 55 वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हत्या:रोहतास में घास काटने को लेकर विवाद, आरोपी युवक मौके से फरार

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अरंग गांव में रविवार सुबह घास काटने के मामूली विवाद में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अरंग गांव निवासी महावीर राम के पुत्र लाल बहादुर राम के रूप में हुई है। लाल बहादुर राम रविवार सुबह अपने खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गए थे। उन्होंने देखा कि गांव का ही एक युवक उनके खेत में घास काट रहा था। जब लाल बहादुर राम ने इसका विरोध किया, तो युवक उनसे उलझ पड़ा। खेत में ही पीट-पीटकर की हत्या विवाद बढ़ने पर युवक ने लाल बहादुर राम की खेत में ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक, मृतक के सिर के पिछले हिस्से और सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। दिनारा थाने के चौकीदार लल्लू पासवान ने बताया कि घास काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें लाल बहादुर राम गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अरंग गांव में रविवार सुबह घास काटने के मामूली विवाद में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अरंग गांव निवासी महावीर राम के पुत्र लाल बहादुर राम के रूप में हुई है। लाल बहादुर राम रविवार सुबह अपने खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गए थे। उन्होंने देखा कि गांव का ही एक युवक उनके खेत में घास काट रहा था। जब लाल बहादुर राम ने इसका विरोध किया, तो युवक उनसे उलझ पड़ा। खेत में ही पीट-पीटकर की हत्या विवाद बढ़ने पर युवक ने लाल बहादुर राम की खेत में ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक, मृतक के सिर के पिछले हिस्से और सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। दिनारा थाने के चौकीदार लल्लू पासवान ने बताया कि घास काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें लाल बहादुर राम गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *