अमेठी में पंखा लगाते समय करंट से मौत:50 वर्षीय व्यक्ति की जान गई, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी में पंखा लगाते समय करंट से मौत:50 वर्षीय व्यक्ति की जान गई, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी में देर शाम पंखा लगाते समय करंट लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव की है। गांव निवासी 50 वर्षीय बैजनाथ पुत्र रामदुलार अपने घर में पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन तुरंत बैजनाथ को मुसाफिरखाना सीएचसी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *