किशनगंज में 16 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत:10 अप्रैल को सेल्फी लेते समय लगा था करंट,तेलीभिट्ठा का रहने वाला था

किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित दुराघाटी गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज पर सेल्फी लेते समय एक युवक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह झुलसकर गिर गया और इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। दरअसल 10 अप्रैल अर्थात शुक्रवार शाम करीब 5 से 6 बजे एक युवक फोटो और सेल्फी लेने के दौरान हादसे का शिकार हुआ। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। करंट लगने के बाद उसे इलाज के लिए किशनगंज लायंस क्लब भेजा गया था। इलाज के दौरान 16 वर्षीय किशोर जीशान की मौत हो गई। वह तेलीभिट्ठा का रहने वाला था। इंडियन ढाबा के मालिक मोहम्मद मन्नान ने बताया कि मृतक गंभीरगढ़, तातपौआ ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी मोहम्मद अशफाक का बेटा था। पौआखाली थाना की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उर्दू परामर्शदात्री के अध्यक्ष नौशाद आलम ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का इस तरह के हादसों का शिकार होना चिंताजनक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सेल्फी या रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें और सावधानी बरतें। किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित दुराघाटी गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज पर सेल्फी लेते समय एक युवक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह झुलसकर गिर गया और इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। दरअसल 10 अप्रैल अर्थात शुक्रवार शाम करीब 5 से 6 बजे एक युवक फोटो और सेल्फी लेने के दौरान हादसे का शिकार हुआ। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। करंट लगने के बाद उसे इलाज के लिए किशनगंज लायंस क्लब भेजा गया था। इलाज के दौरान 16 वर्षीय किशोर जीशान की मौत हो गई। वह तेलीभिट्ठा का रहने वाला था। इंडियन ढाबा के मालिक मोहम्मद मन्नान ने बताया कि मृतक गंभीरगढ़, तातपौआ ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी मोहम्मद अशफाक का बेटा था। पौआखाली थाना की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उर्दू परामर्शदात्री के अध्यक्ष नौशाद आलम ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का इस तरह के हादसों का शिकार होना चिंताजनक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सेल्फी या रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें और सावधानी बरतें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *