भोजपुर में चंदन हत्याकांड में पुलिस की सख्ती के बाद 2 नामजद आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने अंकित कुमार और संजीत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। इससे पहले 25 अक्टूबर को एक नामजद आरोपी सत्येंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन टोला में 23 अक्टूबर की रात गोवर्धन पूजा के मौके पर नाटक का आयोजन किया गया था। इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने राजेंद्र सिंह के पुत्र चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए चंदन को करीब से 4 गोलियां मारी गई थी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। उपेंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या हुई थी वारदात के बाद मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार के बयान पर चरपोखरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। यह हत्या पुराने विवाद और प्रतिशोध का परिणाम मानी जा रही है। वर्ष 2023 में सत्येंद्र सिंह के भाई उपेंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जबकि सत्येंद्र सिंह उस घटना में घायल हुआ था। उस समय मृतक चंदन कुमार समेत चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। वे जेल भी गए थे। बाद में जमानत पर छूटे थे। इसी विवाद और आपसी रंजिश के चलते सत्येंद्र सिंह सहित आठ आरोपियों पर चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस की सख्त कार्रवाई चरपोखरी थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। अब तक तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। भोजपुर में चंदन हत्याकांड में पुलिस की सख्ती के बाद 2 नामजद आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने अंकित कुमार और संजीत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। इससे पहले 25 अक्टूबर को एक नामजद आरोपी सत्येंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन टोला में 23 अक्टूबर की रात गोवर्धन पूजा के मौके पर नाटक का आयोजन किया गया था। इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने राजेंद्र सिंह के पुत्र चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए चंदन को करीब से 4 गोलियां मारी गई थी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। उपेंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या हुई थी वारदात के बाद मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार के बयान पर चरपोखरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। यह हत्या पुराने विवाद और प्रतिशोध का परिणाम मानी जा रही है। वर्ष 2023 में सत्येंद्र सिंह के भाई उपेंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जबकि सत्येंद्र सिंह उस घटना में घायल हुआ था। उस समय मृतक चंदन कुमार समेत चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। वे जेल भी गए थे। बाद में जमानत पर छूटे थे। इसी विवाद और आपसी रंजिश के चलते सत्येंद्र सिंह सहित आठ आरोपियों पर चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस की सख्त कार्रवाई चरपोखरी थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। अब तक तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


