बांका में 70.19% वोटिंग, पिछले बार 56% हुआ था मतदान:5 विधानसभा सीटों पर 1855 केंद्र में वोट पड़े, ओड़हरा गांव में साढ़े 5 घंटे बाद शुरू हुआ

बांका में 70.19% वोटिंग, पिछले बार 56% हुआ था मतदान:5 विधानसभा सीटों पर 1855 केंद्र में वोट पड़े, ओड़हरा गांव में साढ़े 5 घंटे बाद शुरू हुआ

बांका जिले के धोरैया, बांका, बेलहर, कटोरिया और अमरपुर विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को दूसरे चरण के तहत शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार 70.19% मतदान हुआ, जो अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड प्रतिशत है। वहीं, 2020 विधानसभा चुनाव में जिले में केवल 56% मतदान दर्ज किया गया था। ओड़हरा गांव में साढ़े 5 घंटे बाद शुरू हुआ मतदान रजौन प्रखंड के ओड़हरा गांव के बूथ संख्या 179 और 180 पर शुरू में वोट बहिष्कार किया गया था। करीब साढ़े पांच घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। इसके बावजूद यहां के 1000 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के 1855 केंद्रों पर संपन्न हुई वोटिंग जिले में कुल 1855 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। इनमें इनमें से 10 आदर्श मतदान केंद्र, 25 महिला मतदान केंद्र, 5 दिव्यांग केंद्र और 1 यूथ बूथ बनाया गया था। क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत जिले में इस बार सभी क्षेत्रों में अच्छा मतदान दर्ज हुआ कुल मिलाकर बांका जिले का औसत मतदान 70.19% रहा। नक्सल क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक वोटिंग नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान शाम 5 बजे तक और अन्य क्षेत्रों में 6 बजे तक कराया गया। प्रशासन ने पूरे दिन चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण मतदान के दौरान जिला प्रशासन, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करते रहे।डीएम नवदीप शुक्ला और एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने भी कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए, जहां लोग वोट डालने के बाद उत्साहपूर्वक तस्वीरें खींचते नजर आए। 14.51 लाख मतदाताओं ने तय किया प्रत्याशियों का भाग्य बांका जिले में कुल 14,51,593 मतदाता हैं, जिनमें 7,66,011 पुरुष, 6,85,576 महिलाएं और 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।इनमें 31,275 युवा (18–19 वर्ष) और 12,060 वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से ऊपर) भी मतदान में शामिल हुए। अब जिले के 58 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो चुका है।14 नवंबर को मतगणना के दौरान नतीजे घोषित किए जाएंगे। बांका जिले के धोरैया, बांका, बेलहर, कटोरिया और अमरपुर विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को दूसरे चरण के तहत शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार 70.19% मतदान हुआ, जो अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड प्रतिशत है। वहीं, 2020 विधानसभा चुनाव में जिले में केवल 56% मतदान दर्ज किया गया था। ओड़हरा गांव में साढ़े 5 घंटे बाद शुरू हुआ मतदान रजौन प्रखंड के ओड़हरा गांव के बूथ संख्या 179 और 180 पर शुरू में वोट बहिष्कार किया गया था। करीब साढ़े पांच घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। इसके बावजूद यहां के 1000 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के 1855 केंद्रों पर संपन्न हुई वोटिंग जिले में कुल 1855 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। इनमें इनमें से 10 आदर्श मतदान केंद्र, 25 महिला मतदान केंद्र, 5 दिव्यांग केंद्र और 1 यूथ बूथ बनाया गया था। क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत जिले में इस बार सभी क्षेत्रों में अच्छा मतदान दर्ज हुआ कुल मिलाकर बांका जिले का औसत मतदान 70.19% रहा। नक्सल क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक वोटिंग नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान शाम 5 बजे तक और अन्य क्षेत्रों में 6 बजे तक कराया गया। प्रशासन ने पूरे दिन चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण मतदान के दौरान जिला प्रशासन, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करते रहे।डीएम नवदीप शुक्ला और एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने भी कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए, जहां लोग वोट डालने के बाद उत्साहपूर्वक तस्वीरें खींचते नजर आए। 14.51 लाख मतदाताओं ने तय किया प्रत्याशियों का भाग्य बांका जिले में कुल 14,51,593 मतदाता हैं, जिनमें 7,66,011 पुरुष, 6,85,576 महिलाएं और 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।इनमें 31,275 युवा (18–19 वर्ष) और 12,060 वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से ऊपर) भी मतदान में शामिल हुए। अब जिले के 58 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो चुका है।14 नवंबर को मतगणना के दौरान नतीजे घोषित किए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *