भोजपुर में भागमती नदी में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। शव तीसरे दिन मंगलवार को मिला है। मृतक की पहचान खरौनी गांव वार्ड-5 निवासी गोपालजी राम के पुत्र विवेक कुमार के तौर पर हुई है। सातवीं क्लास में पढ़ता था। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के चंदा केवटिया गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक विवेक रविवार को रिश्ते में लगने वाले दादा धुरीतरण राम उर्फ घुरफेकन राम के साथ घूमने जा रहा था। रास्ते में छठ घाट किनारे उसका पैर फिसल गया और पुल के नीचे नदी में गिर गया। उसको बचाने के चक्कर में दादा ने नदी में छलांग लगा दी। नदी में डूबने से दादा की मौत हो गई। जबकि विवेक की तलाश की जा रही थी। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। दो भाई-बहन दो बहन में बड़ा था उसके परिवार में मां खुशबू देवी बहन नंदिनी छोटी एवं एक भाई प्रियांशु इस घटना के बाद अमृत बालक की मां खुशबू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। भोजपुर में भागमती नदी में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। शव तीसरे दिन मंगलवार को मिला है। मृतक की पहचान खरौनी गांव वार्ड-5 निवासी गोपालजी राम के पुत्र विवेक कुमार के तौर पर हुई है। सातवीं क्लास में पढ़ता था। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के चंदा केवटिया गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक विवेक रविवार को रिश्ते में लगने वाले दादा धुरीतरण राम उर्फ घुरफेकन राम के साथ घूमने जा रहा था। रास्ते में छठ घाट किनारे उसका पैर फिसल गया और पुल के नीचे नदी में गिर गया। उसको बचाने के चक्कर में दादा ने नदी में छलांग लगा दी। नदी में डूबने से दादा की मौत हो गई। जबकि विवेक की तलाश की जा रही थी। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। दो भाई-बहन दो बहन में बड़ा था उसके परिवार में मां खुशबू देवी बहन नंदिनी छोटी एवं एक भाई प्रियांशु इस घटना के बाद अमृत बालक की मां खुशबू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।


