यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने आधार कार्ड का नया मोबाइल एप लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए अब आप एक ही फोन में 5 आधार प्रोफाइल स्टोर कर सकते हैं। इसमें आधार की सिर्फ वही जानकारी शेयर करने का ऑप्शन है, जो जरूरी हो। आप UPI में जिस तरह स्कैन कर पेमेंट करते है, उसी तरह आधार डिटेल्स शेयर कर सकते हैं। एप को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए इसमें फेस ऑथेंटिकेशन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। नया एप पुराने एम आधार एप को रिप्लेस नहीं करता, बल्कि उसके साथ काम करता है। मतलब, कुछ काम के लिए पुराने वाले एप का ही इस्तेमाल करना होगा, कुछ के लिए नया। आधार के नए एप के फीचर्स पुराना आधार एप पहले से था, फिर नया क्यों लाया गया? पुराना mAadhaar और नया आधार एप का मकसद आधार को डिजिटल तरीके से यूज करना है, लेकिन फोकस अलग-अलग है… नए एप से यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा? 2009 में शुरू हुआ था आधार आधार 2009 में शुरू हुआ था। अब 1.3 अरब यानी 130 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार हैं। पहले पेपर कार्ड था, फिर mAadhaar एप आया। अब डिजिटल इंडिया के तहत फुली डिजिटल एप लाया गया है। सरकार की कोशिश है कि हर सर्विस ऑनलाइन हो जाए। —————- ये खबर भी पढ़ें… EPF ट्रांसफर अब ऑटोमैटिक होगा: नौकरी बदलते ही PF बैलेंस 2-3 दिन में नए अकाउंट में आएगा; पहले इसमें महीनों लगते थे नौकरी बदलने पर अब EPF ट्रांसफर के लिए फॉर्म भरने या इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। EPFO ने अब ऑटोमैटिक ट्रांसफर सिस्टम शुरू कर दिया है, जो 2025 से पूरी तरह लागू हो जाएगा। इससे करोड़ों कर्मचारियों का PF बैलेंस अपने आप नए एम्प्लॉयर के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…


