बेगूसराय में करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ है। मृतक राजा कुमार(30) समस्तीपुर जिले के करहैया गांव के रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के गौड़ीडीह गांव की है। परिवार में कमाने वाला अकेला था पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे भाई महेश कुमार ने बताया कि राजा राजमिस्त्री का काम करता था। तीन दिन से बगल के ही गौड़ीडीह गांव में काम कर रहा था। घर का पिलर बनाने के लिए लोहे का रॉड सीधा कर रहा था। इस दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं। पूरे परिवार में अकेले कमाने वाला था। बेगूसराय में करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ है। मृतक राजा कुमार(30) समस्तीपुर जिले के करहैया गांव के रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के गौड़ीडीह गांव की है। परिवार में कमाने वाला अकेला था पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे भाई महेश कुमार ने बताया कि राजा राजमिस्त्री का काम करता था। तीन दिन से बगल के ही गौड़ीडीह गांव में काम कर रहा था। घर का पिलर बनाने के लिए लोहे का रॉड सीधा कर रहा था। इस दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं। पूरे परिवार में अकेले कमाने वाला था।


