गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जियलगड़ा पंचायत अंतर्गत कलाडीह बस्ती में एक महिला की लाश कुएं से बरामद की गई। मृतका की पहचान जियलगड़ा निवासी शिखू देवी के रूप में हुई है। बरामद किए गए शव के गले में रस्सी बंधी हुई है जबकि रस्सी का दूसरा हिस्सा कुएं में रखे सीमेंट के पोल से बंधा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का पति के साथ पारिवारिक विवाद था। ऐसे में घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एएसआई गिरधारी कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा लग रहा है। आशंका है कि महिला ने फांसी लगाई है। तीन साल पहले शादी, लगातार विवाद मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी तीन वर्ष पहले सोनू ग्रुप से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शिखू देवी के पिता मधुसूदन गोप हैं। बेटी की शादी के बाद से ही उसके दांपत्य जीवन में खटपट शुरू हो गई थी। आए दिन घरेलू कलह, झगड़े और आपसी विवाद की वजह से कई बार पंचायत बैठी। मामला थाने-कचहरी तक भी पहुंचा। ऐसे में अचानक कुएं से शव मिलने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप घटना के बाद मृतका के घरवालों ने कहा कि तीन साल से बेटी लगातार प्रताड़ना झेल रही थी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सोनू को जेल होनी चाहिए, हमें इंसाफ चाहिए। परिवारवालों का आरोप है कि शिखू देवी को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। ससुराल वालों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जियलगड़ा पंचायत अंतर्गत कलाडीह बस्ती में एक महिला की लाश कुएं से बरामद की गई। मृतका की पहचान जियलगड़ा निवासी शिखू देवी के रूप में हुई है। बरामद किए गए शव के गले में रस्सी बंधी हुई है जबकि रस्सी का दूसरा हिस्सा कुएं में रखे सीमेंट के पोल से बंधा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का पति के साथ पारिवारिक विवाद था। ऐसे में घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एएसआई गिरधारी कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा लग रहा है। आशंका है कि महिला ने फांसी लगाई है। तीन साल पहले शादी, लगातार विवाद मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी तीन वर्ष पहले सोनू ग्रुप से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शिखू देवी के पिता मधुसूदन गोप हैं। बेटी की शादी के बाद से ही उसके दांपत्य जीवन में खटपट शुरू हो गई थी। आए दिन घरेलू कलह, झगड़े और आपसी विवाद की वजह से कई बार पंचायत बैठी। मामला थाने-कचहरी तक भी पहुंचा। ऐसे में अचानक कुएं से शव मिलने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप घटना के बाद मृतका के घरवालों ने कहा कि तीन साल से बेटी लगातार प्रताड़ना झेल रही थी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सोनू को जेल होनी चाहिए, हमें इंसाफ चाहिए। परिवारवालों का आरोप है कि शिखू देवी को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। ससुराल वालों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है।


