बांका की 5 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान:विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, DM-SP ने दी जानकारी

बांका की 5 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान:विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, DM-SP ने दी जानकारी

बांका की 5 विधानसभा सीटों बांका, अमरपुर, बेलहर, कटोरिया और धोरैया पर 11 नवंबर को मतदान होगा।और जिले में 14 नवंबर को मतगणना होगा। जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बताया कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का दौर समाप्त हो गया है। अब पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता के तहत सख्त निगरानी रखी जा रही है। भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। 198 माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान की निगरानी करेंगे बांका में 183 सेक्टर दंडाधिकारी, 43 जोनल दंडाधिकारी और 5 सुपर जोनल दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 198 माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान की निगरानी करेंगे। जिले के सभी बॉर्डर एरिया को सील किया गया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के साथ-साथ जिला पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा का पूरा जिम्मा CAPF को सौंपा गया है। झारखंड राज्य की सीमा सहित जिले के सभी बॉर्डर एरिया को सील कर दिया गया है।सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। अब तक 699 लोगों को गिरफ्तार किया गया एसपी ने बताया कि अब तक 699 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न नियम उल्लंघनों के तहत 35 लाख 40 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है, जबकि 4 लाख 6 हजार 448 रुपए की जब्ती की गई है।बीएनएसएस की धारा 126 के तहत 10,824 लोगों पर और सीसीए के तहत 91 लोगों पर कार्रवाई की गई है।जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में कुल 1855 मतदान केंद्र बनाए गए जिले में कुल 1855 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 14,51,593 है, जिनमें 7,66,011 पुरुष मतदाता, 6,85,576 महिला मतदाता और 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 31,275 है, जबकि 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 12,060 है। बांका की 5 विधानसभा सीटों बांका, अमरपुर, बेलहर, कटोरिया और धोरैया पर 11 नवंबर को मतदान होगा।और जिले में 14 नवंबर को मतगणना होगा। जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बताया कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का दौर समाप्त हो गया है। अब पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता के तहत सख्त निगरानी रखी जा रही है। भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। 198 माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान की निगरानी करेंगे बांका में 183 सेक्टर दंडाधिकारी, 43 जोनल दंडाधिकारी और 5 सुपर जोनल दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 198 माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान की निगरानी करेंगे। जिले के सभी बॉर्डर एरिया को सील किया गया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के साथ-साथ जिला पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा का पूरा जिम्मा CAPF को सौंपा गया है। झारखंड राज्य की सीमा सहित जिले के सभी बॉर्डर एरिया को सील कर दिया गया है।सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। अब तक 699 लोगों को गिरफ्तार किया गया एसपी ने बताया कि अब तक 699 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न नियम उल्लंघनों के तहत 35 लाख 40 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है, जबकि 4 लाख 6 हजार 448 रुपए की जब्ती की गई है।बीएनएसएस की धारा 126 के तहत 10,824 लोगों पर और सीसीए के तहत 91 लोगों पर कार्रवाई की गई है।जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में कुल 1855 मतदान केंद्र बनाए गए जिले में कुल 1855 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 14,51,593 है, जिनमें 7,66,011 पुरुष मतदाता, 6,85,576 महिला मतदाता और 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 31,275 है, जबकि 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 12,060 है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *