फतेहाबाद में BJP का हुआ युवा सम्मेलन:आत्मनिर्भर भारत में योगदान के लिए किया प्रेरित; आजाद बोले-युवाओं का अहम रोल

फतेहाबाद के भाजपा जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत के विषय में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने की जबकि मुख्य वक्ता प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संदीप आजाद रहे। इस दौरान युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के पहलुओं से अवगत करवाया गया। संदीप आजाद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संजोया हुआ स्वप्न है, जिसको साकार करने के लिए हर युवा को अपना प्रयास करना चाहिए। कई मामलों में अब भारत आत्मनिर्भर बन गया है। देश का युवा आए दिन नए स्टार्टअप खोल रहा है। भारत के युवाओं ने अपने तकनीकी कौशल के बल पर विश्व में पहचान बनाई है। उन्होंने लोगों से विदेशी वस्तुओं के बजाय देश में निर्मित उत्पादों को अपनाने की अपील करने पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी को अपनाकर ही हम सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपनी जड़ों को पहचानने और गर्व से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आह्वान किया। भारत को नई पहचान दिला रहा मेक इन इंडिया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प और पारंपरिक उद्योगों ने वैश्विक मंच पर भारत को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और लोकल फॉर वोकल जैसे अभियानों को भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बताया। जोड़ा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेगा। उन्होंने अमेरिका जैसे देशों द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ वॉर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *