भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार के गोपालपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने अनोखे तरीके से मतदाताओं को जागरूक किया। महिलाओं ने रंगोली बनाकर, नारे लगाकर और संकल्प सभा आयोजित कर लोगों से मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सभी जीविका दीदियों ने लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ ली और कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। हर नागरिक को अपने क्षेत्र के विकास के लिए योग्य प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। पांच साल में एक बार मिलने वाले इस अवसर का सही उपयोग करके ही हम अपने गांव, समाज और राज्य का भविष्य तय कर सकते हैं। हर हाल में मतदान केंद्र पहुंचने की अपील गोपालपुर इलाके में राधा जीविका महिला ग्राम संगठन, गुलाब जीविका महिला ग्राम संगठन, लक्ष्य जीविका महिला ग्राम संगठन, अर्पण और जागृति जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने अपने-अपने गांवों में भी जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं ने तख्तियां लेकर मतदान करने का संदेश दिया और घर-घर जाकर लोगों से कहा कि 11 नवंबर को हर हाल में मतदान केंद्र तक पहुंचे। कार्यक्रम में भाग लेने वाली दीदियों ने कहा कि पहले गांव की महिलाओं में मतदान को लेकर उतनी जागरूकता नहीं थी, लेकिन अब हर कोई अपने मत का महत्व समझ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार मतदान प्रतिशत में वृद्धि जरूर होगी। इस अभियान का उद्देश्य न सिर्फ मतदान बढ़ाना है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी है। भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार के गोपालपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने अनोखे तरीके से मतदाताओं को जागरूक किया। महिलाओं ने रंगोली बनाकर, नारे लगाकर और संकल्प सभा आयोजित कर लोगों से मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सभी जीविका दीदियों ने लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ ली और कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। हर नागरिक को अपने क्षेत्र के विकास के लिए योग्य प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। पांच साल में एक बार मिलने वाले इस अवसर का सही उपयोग करके ही हम अपने गांव, समाज और राज्य का भविष्य तय कर सकते हैं। हर हाल में मतदान केंद्र पहुंचने की अपील गोपालपुर इलाके में राधा जीविका महिला ग्राम संगठन, गुलाब जीविका महिला ग्राम संगठन, लक्ष्य जीविका महिला ग्राम संगठन, अर्पण और जागृति जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने अपने-अपने गांवों में भी जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं ने तख्तियां लेकर मतदान करने का संदेश दिया और घर-घर जाकर लोगों से कहा कि 11 नवंबर को हर हाल में मतदान केंद्र तक पहुंचे। कार्यक्रम में भाग लेने वाली दीदियों ने कहा कि पहले गांव की महिलाओं में मतदान को लेकर उतनी जागरूकता नहीं थी, लेकिन अब हर कोई अपने मत का महत्व समझ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार मतदान प्रतिशत में वृद्धि जरूर होगी। इस अभियान का उद्देश्य न सिर्फ मतदान बढ़ाना है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी है।


