रविवार को भाजपा सांसद, अभिनेता और गायक मनोज तिवारी ने बांका विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल के पक्ष में एक रोड शो किया। यह रोड शो समुखिया मोड़ मैदान से शुरू होकर गरनिया, सेजपुर, आजाद चौक, गांधी चौक, बांका-कटोरिया रोड, विजयनगर चौक, अलीगंज, डोकानिया मार्केट, शिवाजी चौक, शास्त्री चौक होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुआ। रोड शो के पूरे मार्ग में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो मनोज तिवारी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखी। इस दौरान, मनोज तिवारी ने अपने लोकप्रिय गाने “जिओ हो बिहार के लाला, जिया हो बांका वाला” और “हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी” गाए, जिससे युवाओं में जोश भर गया और जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा समर्थकों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से भी पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया। यह रोड शो ऐतिहासिक रहा, जिसमें छतों, सड़कों और गलियों तक जनता उमड़ पड़ी। जनसमूह में “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, मनोज तिवारी जिंदाबाद” जैसे नारे गूंजते रहे। मनोज तिवारी ने रोड शो के दौरान बिहार के अंदाज में गमछा घुमाते हुए कहा, “हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी,” जिस पर भीड़ झूम उठी। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि एनडीए बिहार को विकास की राह पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। PM-CM को बताया विकास का प्रतीक उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को बिहार के विकास का प्रतीक बताया। तिवारी ने राज्य में एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि बिहार में विकास के लिए इस बार सभी एनडीए को वोट करें। पूरा बांका शहर मनोज तिवारी के स्वागत में नारों और जोश से गूंज उठा। भाजपा प्रत्याशी रामायण मंडल को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की। अंत में कहा जिओ हो बिहार के लाला,जिया हो बांका वाला।उन्होंने कहा बोल बम मैं अपने लिए नहीं बिहार और बांका वासियों के लिए गया था। जिसे सुख समृद्धि बने रहे। रविवार को भाजपा सांसद, अभिनेता और गायक मनोज तिवारी ने बांका विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल के पक्ष में एक रोड शो किया। यह रोड शो समुखिया मोड़ मैदान से शुरू होकर गरनिया, सेजपुर, आजाद चौक, गांधी चौक, बांका-कटोरिया रोड, विजयनगर चौक, अलीगंज, डोकानिया मार्केट, शिवाजी चौक, शास्त्री चौक होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुआ। रोड शो के पूरे मार्ग में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो मनोज तिवारी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखी। इस दौरान, मनोज तिवारी ने अपने लोकप्रिय गाने “जिओ हो बिहार के लाला, जिया हो बांका वाला” और “हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी” गाए, जिससे युवाओं में जोश भर गया और जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा समर्थकों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से भी पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया। यह रोड शो ऐतिहासिक रहा, जिसमें छतों, सड़कों और गलियों तक जनता उमड़ पड़ी। जनसमूह में “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, मनोज तिवारी जिंदाबाद” जैसे नारे गूंजते रहे। मनोज तिवारी ने रोड शो के दौरान बिहार के अंदाज में गमछा घुमाते हुए कहा, “हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी,” जिस पर भीड़ झूम उठी। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि एनडीए बिहार को विकास की राह पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। PM-CM को बताया विकास का प्रतीक उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को बिहार के विकास का प्रतीक बताया। तिवारी ने राज्य में एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि बिहार में विकास के लिए इस बार सभी एनडीए को वोट करें। पूरा बांका शहर मनोज तिवारी के स्वागत में नारों और जोश से गूंज उठा। भाजपा प्रत्याशी रामायण मंडल को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की। अंत में कहा जिओ हो बिहार के लाला,जिया हो बांका वाला।उन्होंने कहा बोल बम मैं अपने लिए नहीं बिहार और बांका वासियों के लिए गया था। जिसे सुख समृद्धि बने रहे।


