जमुई में तेज रफ्तार 2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर:अलकजरा मोड़ पर हादसा, 2 युवक घायल

जमुई में तेज रफ्तार 2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर:अलकजरा मोड़ पर हादसा, 2 युवक घायल

जमुई के झाझा प्रखंड स्थित अलकजरा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि टक्कर के बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवक बच गए। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए झाझा अस्पताल पहुंचाया घायलों की पहचान झाझा प्रखंड के चघरा निवासी जितेंद्र साव (40) और सोनो प्रखंड के लखनकियारी निवासी अविनाश कुमार यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए झाझा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, अविनाश यादव सोनो प्रखंड की ओर से आ रहे थे, जबकि जितेंद्र साव सामने से आ रहे थे। दोनों बाइकों की गति तेज होने के कारण आमने-सामने की टक्कर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद एक ट्रक मौके से गुजर रहा था, जिसकी चपेट में आने से दोनों युवक चमत्कारिक रूप से बच गए। घटना की सूचना मिलने पर झाझा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमुई के झाझा प्रखंड स्थित अलकजरा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि टक्कर के बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवक बच गए। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए झाझा अस्पताल पहुंचाया घायलों की पहचान झाझा प्रखंड के चघरा निवासी जितेंद्र साव (40) और सोनो प्रखंड के लखनकियारी निवासी अविनाश कुमार यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए झाझा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, अविनाश यादव सोनो प्रखंड की ओर से आ रहे थे, जबकि जितेंद्र साव सामने से आ रहे थे। दोनों बाइकों की गति तेज होने के कारण आमने-सामने की टक्कर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद एक ट्रक मौके से गुजर रहा था, जिसकी चपेट में आने से दोनों युवक चमत्कारिक रूप से बच गए। घटना की सूचना मिलने पर झाझा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *