पटना DM-SSP ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान लगभग सभी SDM, मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद डीएम डॉक्टर त्याग राजन ने बताया कि 14 विधानसभा क्षेत्रों के सभी EVM कैंडिडेट्स और आब्जर्वर की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर दिए गए हैं। सभी स्ट्रॉन्ग रूम 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। EVM को देखने के लिए उम्मीदवारों की बैठने की व्यवस्था की गई है। वो भी 24 घंटे देख सकते हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फर्स्ट लेयर में CAPF और सेकेंड लेयर में BSAP के जवान रहेंगे। दो लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी। थर्ड लेयर काउंटिंग के दिन बनाया जाएगा, जो 100 मीटर की परिधि के लिए कैंपस के बाहर बनाया जाएगा। स्ट्रॉन्ग रूम की जिम्मेदारी CAPF और उसके बाहर कैंपस और बैरिकेडिंग जोन की सुरक्षा BSAP के पास होगी। कोई भी व्यक्ति यहां तक कि पदाधिकारी भी CAPF की बैगर अनुमति स्ट्रांग रूम में नहीं जा पाएंगे। गेट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया,’सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। स्ट्रॉन्ग रूम में अभी एक प्लाटून की फोर्स लगाई गई है। जिला बल की पुलिस काउंटिंग के दिन बाहर में मौजूद रहेगी। ऑल ओवर काउंटिंग के दिन तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी’। AN कॉलेज के सभी एंट्री गेट पर एक एक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। फिलहाल 3 गेट एंट्री और एक्जिट के लिए हैं और तीनों पर मजिस्ट्रेट हैं। इसके अलावा कैंपस में एक मजिस्ट्रेट हैं। 3 शिफ्ट में ड्यूटी 3 शिफ्ट में सभी की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से 2 बजे दोपहर तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाई गई है। सभी शिफ्ट में एक मजिस्ट्रेट, एक SI, एक ASI और 4 DAP के जवान मौजूद होंगे। ऐसे हो रही है निगरानी गेट संख्या 2 से 4 तक एक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। गेट नंबर 4 से CISF बिल्डिंग तक एक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। CISF बिल्डिंग से गेट 2 तक एक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। गेट नंबर 2 के समीप पार्टी के एजेंटों हेतु बनाए गए स्थल के पास एक मजिस्ट्रेट मौजूद होंगे। पटना DM-SSP ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान लगभग सभी SDM, मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद डीएम डॉक्टर त्याग राजन ने बताया कि 14 विधानसभा क्षेत्रों के सभी EVM कैंडिडेट्स और आब्जर्वर की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर दिए गए हैं। सभी स्ट्रॉन्ग रूम 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। EVM को देखने के लिए उम्मीदवारों की बैठने की व्यवस्था की गई है। वो भी 24 घंटे देख सकते हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फर्स्ट लेयर में CAPF और सेकेंड लेयर में BSAP के जवान रहेंगे। दो लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी। थर्ड लेयर काउंटिंग के दिन बनाया जाएगा, जो 100 मीटर की परिधि के लिए कैंपस के बाहर बनाया जाएगा। स्ट्रॉन्ग रूम की जिम्मेदारी CAPF और उसके बाहर कैंपस और बैरिकेडिंग जोन की सुरक्षा BSAP के पास होगी। कोई भी व्यक्ति यहां तक कि पदाधिकारी भी CAPF की बैगर अनुमति स्ट्रांग रूम में नहीं जा पाएंगे। गेट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया,’सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। स्ट्रॉन्ग रूम में अभी एक प्लाटून की फोर्स लगाई गई है। जिला बल की पुलिस काउंटिंग के दिन बाहर में मौजूद रहेगी। ऑल ओवर काउंटिंग के दिन तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी’। AN कॉलेज के सभी एंट्री गेट पर एक एक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। फिलहाल 3 गेट एंट्री और एक्जिट के लिए हैं और तीनों पर मजिस्ट्रेट हैं। इसके अलावा कैंपस में एक मजिस्ट्रेट हैं। 3 शिफ्ट में ड्यूटी 3 शिफ्ट में सभी की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से 2 बजे दोपहर तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाई गई है। सभी शिफ्ट में एक मजिस्ट्रेट, एक SI, एक ASI और 4 DAP के जवान मौजूद होंगे। ऐसे हो रही है निगरानी गेट संख्या 2 से 4 तक एक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। गेट नंबर 4 से CISF बिल्डिंग तक एक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। CISF बिल्डिंग से गेट 2 तक एक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। गेट नंबर 2 के समीप पार्टी के एजेंटों हेतु बनाए गए स्थल के पास एक मजिस्ट्रेट मौजूद होंगे।


