दिल्ली सीएम के मंच पर पहुंचते जयकारों से गूंजा मैदान:शेरघाटी में रेखा गुप्ता का दौरा- बोलीं, अप्पू-पप्पू की जोड़ी से बिहार को बचाना है

दिल्ली सीएम के मंच पर पहुंचते जयकारों से गूंजा मैदान:शेरघाटी में रेखा गुप्ता का दौरा- बोलीं, अप्पू-पप्पू की जोड़ी से बिहार को बचाना है

गयाजी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शेरघाटी के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में एनडीए प्रत्याशी एलजेपी (रामविलास) के उम्मीदवार उदय कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा की। मैदान खचाखच भरा रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही रेखा गुप्ता मंच पर पहुंचीं, जयकारों और तालियों की गूंज से पूरा मैदान गूंज उठा। रेखा गुप्ता ने अपने जोशीले अंदाज में कहा कि बिहार में जंगलराज का अंत एनडीए ने किया। आज जो बिहार विकास की राह पर है, वो इसी गठबंधन की देन है। उन्होंने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन अब फिर से अराजकता लाना चाहता है। अप्पू-पप्पू की जोड़ी लेकिन तंज कसते हुए बोलीं ये दोनों बिहार को फिर से अंधकार में धकेलना चाहते हैं, लेकिन अब जनता जाग चुकी है। वो जान चुकी है कि किसने बिहार को लूटा और किसने संभाला। रेखा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर सीधे प्रहार किए। कहा कि जिन परिवारों ने बिहार की जमीनें हड़पीं, घोटाले किए और भाई-भतीजावाद को बढ़ाया। वे अब विकास का ढोल पीट रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब धोखे में आने वाली नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशी उदय कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि विकास और सुशासन की सरकार और मजबूत हो सके। रेखा गुप्ता ने कहा कि एनडीए की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और व्यवसायियों की सुविधा पर लगातार काम हुआ है। उन्होंने कहा— आपका एक वोट बिहार को स्थिर और सुरक्षित सरकार देगा। यह वोट भविष्य की दिशा तय करेगा। सभा में भाजपा के पश्चिमी जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ लाला सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज मांझी समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरा मैदान एनडीए जिंदाबाद और उदय कुमार सिंह विजयी हो के नारों से गूंज उठा। गयाजी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शेरघाटी के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में एनडीए प्रत्याशी एलजेपी (रामविलास) के उम्मीदवार उदय कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा की। मैदान खचाखच भरा रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही रेखा गुप्ता मंच पर पहुंचीं, जयकारों और तालियों की गूंज से पूरा मैदान गूंज उठा। रेखा गुप्ता ने अपने जोशीले अंदाज में कहा कि बिहार में जंगलराज का अंत एनडीए ने किया। आज जो बिहार विकास की राह पर है, वो इसी गठबंधन की देन है। उन्होंने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन अब फिर से अराजकता लाना चाहता है। अप्पू-पप्पू की जोड़ी लेकिन तंज कसते हुए बोलीं ये दोनों बिहार को फिर से अंधकार में धकेलना चाहते हैं, लेकिन अब जनता जाग चुकी है। वो जान चुकी है कि किसने बिहार को लूटा और किसने संभाला। रेखा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर सीधे प्रहार किए। कहा कि जिन परिवारों ने बिहार की जमीनें हड़पीं, घोटाले किए और भाई-भतीजावाद को बढ़ाया। वे अब विकास का ढोल पीट रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब धोखे में आने वाली नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशी उदय कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि विकास और सुशासन की सरकार और मजबूत हो सके। रेखा गुप्ता ने कहा कि एनडीए की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और व्यवसायियों की सुविधा पर लगातार काम हुआ है। उन्होंने कहा— आपका एक वोट बिहार को स्थिर और सुरक्षित सरकार देगा। यह वोट भविष्य की दिशा तय करेगा। सभा में भाजपा के पश्चिमी जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ लाला सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज मांझी समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरा मैदान एनडीए जिंदाबाद और उदय कुमार सिंह विजयी हो के नारों से गूंज उठा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *