गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में पंडरिया नदी से एक 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताई है और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शिव प्रसाद साहू के पुत्र आयुष राज के रूप में हुई है। एसआई आशीष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। मृतक के परिजन राम प्रसाद साहू ने पुलिस को बताया कि आयुष की मारपीट कर हत्या की गई और फिर शव को नदी में फेंक दिया गया। परिवार वर्तमान में कुम्हार मोड़, सिसई में रहता है। दोस्तों ने बताई आयुष की मौत के बारे में परिजनों के अनुसार, आयुष बुधवार सुबह करीब 8 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। दबाव डालने पर दोस्तों ने बताया कि आयुष की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है। पुलिस के साथ पंडरिया नदी पहुंचने पर आयुष का शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि शव पर मारपीट के चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे उनकी आशंका और पुख्ता हो गई है कि आयुष की हत्या कर शव नदी में फेंका गया था। मृतक के पिता सेना में कार्यरत हैं और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में पंडरिया नदी से एक 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताई है और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शिव प्रसाद साहू के पुत्र आयुष राज के रूप में हुई है। एसआई आशीष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। मृतक के परिजन राम प्रसाद साहू ने पुलिस को बताया कि आयुष की मारपीट कर हत्या की गई और फिर शव को नदी में फेंक दिया गया। परिवार वर्तमान में कुम्हार मोड़, सिसई में रहता है। दोस्तों ने बताई आयुष की मौत के बारे में परिजनों के अनुसार, आयुष बुधवार सुबह करीब 8 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। दबाव डालने पर दोस्तों ने बताया कि आयुष की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है। पुलिस के साथ पंडरिया नदी पहुंचने पर आयुष का शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि शव पर मारपीट के चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे उनकी आशंका और पुख्ता हो गई है कि आयुष की हत्या कर शव नदी में फेंका गया था। मृतक के पिता सेना में कार्यरत हैं और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।


