चुनाव से पहले खेसारी को मुंबई में नोटिस:भोजपुरी एक्टर पर बंगले पर अवैध निर्माण का दावा, नगर निगम बोला -खुद अतिक्रमण हटाएंगे, या हम हटाएं

चुनाव से पहले खेसारी को मुंबई में नोटिस:भोजपुरी एक्टर पर बंगले पर अवैध निर्माण का दावा, नगर निगम बोला -खुद अतिक्रमण हटाएंगे, या हम हटाएं

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को महाराष्ट्र की महापालिका ने नोटिस भेजा है। नोटिस में खेसारी लाल यादव के मीरा रोड में स्थित बंगले में अवैध काम करने का दावा किया गया है। महाराष्ट्र के मीरा भायंदर नगर निगम का कहना है, ‘बंगले के अवैध कंस्ट्रक्शन लोहे के एंगल और शेड को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा अतिक्रमण विभाग की ओर से बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। अगर खेसारी खुद इसे नहीं हटाएंगे तो महानगर पालिका इसे तोड़ने की कार्रवाई करेगी और उसका खर्च भी खेसारी लाल यादव से वसूला जाएगा।’ महापालिका के मुताबिक, नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच की गई। इसी दौरान खेसारीलाल यादव के बंगले पर अन-अथॉराइज्ड स्ट्रक्चर पाई गई। यह मामला तब सामने आया है, जब बिहार में कल पहले फेज का चुनाव है और खेसारी लाल यादव चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। मीरा रोड स्थित बंगले पर अवैध काम करने का नोटिस दरअसल, RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को मीरा भायंदर नगर निगम मीरा रोड में स्थित खेसारी लाल यादव के बंगले में अवैध काम करने को यह नोटिस भेजा गया है। नोटिस में अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ने की बात कही गई है। अगले एक से दो दिन में मीरा रोड स्थित खेसारी के बंगले के अवैध ढांचे को तोड़ने की कार्रवाई हो सकती है। बता दें खेसारी का नए बंगले में भोजपुरी सुपरस्टार का स्टूडियो भी है। ये स्टूडियो मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में है। स्टूडियो का नाम KKR27 PVT LTD है. साल भर पहले ही खेसारी ने इसकी शुरुआत की थी। छपरा से चुनाव लड़ रहे खेसारी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शत्रुध्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव को सारण जिले की छपरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। खेसारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। पहले वे पत्नी चंदा के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनके कुछ दस्तावेजी दिक्कतों के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला। भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को महाराष्ट्र की महापालिका ने नोटिस भेजा है। नोटिस में खेसारी लाल यादव के मीरा रोड में स्थित बंगले में अवैध काम करने का दावा किया गया है। महाराष्ट्र के मीरा भायंदर नगर निगम का कहना है, ‘बंगले के अवैध कंस्ट्रक्शन लोहे के एंगल और शेड को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा अतिक्रमण विभाग की ओर से बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। अगर खेसारी खुद इसे नहीं हटाएंगे तो महानगर पालिका इसे तोड़ने की कार्रवाई करेगी और उसका खर्च भी खेसारी लाल यादव से वसूला जाएगा।’ महापालिका के मुताबिक, नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच की गई। इसी दौरान खेसारीलाल यादव के बंगले पर अन-अथॉराइज्ड स्ट्रक्चर पाई गई। यह मामला तब सामने आया है, जब बिहार में कल पहले फेज का चुनाव है और खेसारी लाल यादव चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। मीरा रोड स्थित बंगले पर अवैध काम करने का नोटिस दरअसल, RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को मीरा भायंदर नगर निगम मीरा रोड में स्थित खेसारी लाल यादव के बंगले में अवैध काम करने को यह नोटिस भेजा गया है। नोटिस में अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ने की बात कही गई है। अगले एक से दो दिन में मीरा रोड स्थित खेसारी के बंगले के अवैध ढांचे को तोड़ने की कार्रवाई हो सकती है। बता दें खेसारी का नए बंगले में भोजपुरी सुपरस्टार का स्टूडियो भी है। ये स्टूडियो मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में है। स्टूडियो का नाम KKR27 PVT LTD है. साल भर पहले ही खेसारी ने इसकी शुरुआत की थी। छपरा से चुनाव लड़ रहे खेसारी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शत्रुध्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव को सारण जिले की छपरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। खेसारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। पहले वे पत्नी चंदा के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनके कुछ दस्तावेजी दिक्कतों के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *