निवाड़ी में मुरम निकालते वक्त भूस्खलन, महिला दबी:निवाड़ी के ततारपुरा में हादसा, गंभीर घायल झांसी रेफर

निवाड़ी में मुरम निकालते वक्त भूस्खलन, महिला दबी:निवाड़ी के ततारपुरा में हादसा, गंभीर घायल झांसी रेफर

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील के ततारपुरा गांव में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे मुरम निकालते समय हुए भूस्खलन में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहिल्या यादव नामक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, राहिल्या यादव अपने घर के निर्माण के लिए गांव के पास स्थित छोटी खदानिया पर मुरम निकालने गई थीं। इसी दौरान खदान का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वह मलबे में दब गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें मलबे से बाहर निकाला। तत्काल राहिल्या यादव को पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसी खदानों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि ग्रामीण अक्सर इन जगहों से अपने घरों के लिए मुरम निकालते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *