प्रयागराज में गो तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार:रामपुर का रहने वाला तमसील पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था, पैर में लगी गोली

प्रयागराज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोरांव इलाके में देर रात पुलिस और गो तस्कर का आमना सामना हो गया। पुलिस को देख रामपुर का रहने वाला गो तस्कर तमसील भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ाया तो उसने असलहा निकाल फायरिंग शुरू कर दी। चेतावनी क बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए तस्कर का नाम तमसील है। वह रामपुर के ग्राम शहीदाबाद थाना केमरी के रहने वाले इन्ताफ अली का बेटा है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आधी रात हुई मुठभेड़ शुक्रवार की देर रात कोरांव थाने की पुलिस पथरताल नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति देवघाट की तरफ पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोका तो वह भागने लगा। नहर की पटरी के पास उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की तो उसके दाहिने पैर की पिंडली में गोली लग गई। गिरफ्तार अभियुक्त तमसील ने पुलिस को बयान दिया कि कोरांव में 9 अक्टूबर को गोकशी का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से वह फरार था। शुक्रवार की रात वह किसी से रुपये लेने फिर कोरांव पहुंचा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *