10 रुपए में भोजन कराएगी NDA, आज जारी होगा घोषणापत्र:1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का हो सकता है ऐलान; सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी मिलेगा

10 रुपए में भोजन कराएगी NDA, आज जारी होगा घोषणापत्र:1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का हो सकता है ऐलान; सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी मिलेगा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA आज अपना घोषणापत्र जारी करेगा। पटना के होटल मौर्या में सुबह 9.30 बजे जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत NDA के सभी सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। NDA के घोषणा पत्र में सीता रसोई के माध्यम से 10 रुपए में भोजन कराने का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा हर अनुमंडल में कला, वाणिज्य, कानून संकाय का कॉलेज खोलने की भी घोषणा हो सकती है। इसमें फ्री छात्रावास की सुविधा रहेगी। वहीं, हर विधानसभा क्षेत्र में वेटनरी एंबुलेंस का ऐलान किया जा सकता है और हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मरीजों को जेनरिक दवाएं दी जाएंगी। घोषणापत्र में नियोजित शिक्षक और कर्मचारी को समान काम के लिए समान वेतन का भी ऐलान किया जा सकता है। साथ ही 5 वर्ष में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने की भी घोषणा की जा सकती है। उद्योग पर रहेगा फोकस शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान घोषणापत्र के लिए BJP ने 1 करोड़ लोगों से मांगे थे सुझाव अपने घोषणा पत्र के जरिए NDA अगले 5 सालों के लिए बिहार के विकास, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को जनता के सामने पेश करेगा। बीजेपी ने इस घोषणा पत्र के लिए पहले से ही राज्यव्यापी सुझाव अभियान चलाया था, जो 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चला। भाजपा मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य और मंत्री प्रेम कुमार के मुताबिक, इस अभियान के तहत करीब 1 करोड़ लोगों के सुझाव एकत्र करने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए राज्यभर में 243 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर 3000 से अधिक सुझाव पेटियां रखी गई थीं, जिनमें आम जनता अपने विचार दे सके। महागठबंधन ने जारी किया- बिहार का तेजस्वी प्रण महागठबंधन ने मंगलवार को अपना 32 पन्नों का चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। इसे ‘तेजस्वी का प्रण’ बताया गया। बिहार के 35 लाख बटाइदारों को जमीन का पहचान-पत्र देने का वादा किया गया है। इससे उन्हें फसल बीमा, मुआवजा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। गठबंधन ने इस तरह बंदोपाध्याय कमेटी की अनुशंसा लागू करने का संकेत दिया है। इसमें वक्फ बोर्ड कानून को रद्द करने का वादा भी है। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को 50 लाख तक का बीमा किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA आज अपना घोषणापत्र जारी करेगा। पटना के होटल मौर्या में सुबह 9.30 बजे जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत NDA के सभी सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। NDA के घोषणा पत्र में सीता रसोई के माध्यम से 10 रुपए में भोजन कराने का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा हर अनुमंडल में कला, वाणिज्य, कानून संकाय का कॉलेज खोलने की भी घोषणा हो सकती है। इसमें फ्री छात्रावास की सुविधा रहेगी। वहीं, हर विधानसभा क्षेत्र में वेटनरी एंबुलेंस का ऐलान किया जा सकता है और हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मरीजों को जेनरिक दवाएं दी जाएंगी। घोषणापत्र में नियोजित शिक्षक और कर्मचारी को समान काम के लिए समान वेतन का भी ऐलान किया जा सकता है। साथ ही 5 वर्ष में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने की भी घोषणा की जा सकती है। उद्योग पर रहेगा फोकस शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान घोषणापत्र के लिए BJP ने 1 करोड़ लोगों से मांगे थे सुझाव अपने घोषणा पत्र के जरिए NDA अगले 5 सालों के लिए बिहार के विकास, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को जनता के सामने पेश करेगा। बीजेपी ने इस घोषणा पत्र के लिए पहले से ही राज्यव्यापी सुझाव अभियान चलाया था, जो 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चला। भाजपा मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य और मंत्री प्रेम कुमार के मुताबिक, इस अभियान के तहत करीब 1 करोड़ लोगों के सुझाव एकत्र करने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए राज्यभर में 243 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर 3000 से अधिक सुझाव पेटियां रखी गई थीं, जिनमें आम जनता अपने विचार दे सके। महागठबंधन ने जारी किया- बिहार का तेजस्वी प्रण महागठबंधन ने मंगलवार को अपना 32 पन्नों का चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। इसे ‘तेजस्वी का प्रण’ बताया गया। बिहार के 35 लाख बटाइदारों को जमीन का पहचान-पत्र देने का वादा किया गया है। इससे उन्हें फसल बीमा, मुआवजा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। गठबंधन ने इस तरह बंदोपाध्याय कमेटी की अनुशंसा लागू करने का संकेत दिया है। इसमें वक्फ बोर्ड कानून को रद्द करने का वादा भी है। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को 50 लाख तक का बीमा किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *