पलामू, रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:झारखंड में एक नवबंर तक ऐसा ही रहेगा मौसम, सर्वाधिक बारिश हुई खूंटी में

पलामू, रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:झारखंड में एक नवबंर तक ऐसा ही रहेगा मौसम, सर्वाधिक बारिश हुई खूंटी में

चक्रवाती तूफान मोंथा का असर रांची समय पूरे राज्य में दिखने लगा है। रांची व आसपास के जिलों में मंगलवार दोपहर से अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 1 नवंबर तक बारिश के साथ कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में एवं रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं, 31 अक्टूबर को मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। राज्य के पूर्वी भाग में 1 नवंबर तमक बारिश के आसार वहीं, 1 नवंबर को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्ज की बारिश की संभावना है जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इधर, 2 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा। किसानों को अधिक नुकसान होने की संभावना इधर, रांची जिला प्रशासन में तूफान से किसानों को अधिक नुकसान होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। किसानों को फसल का नुकसान ना हो इसलिए उसे सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि जिन खेतों में धान, मक्का वैसी फैसले कटाई के लिए तैयार है। उन्हें तुरंत ना कटे। कटी फसल को खेतों में हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि फसल हवा से गिर गई हो तो उसे ढक कर रखें ताकि वर्षा से सुरक्षित रहे फसल को प्लास्टिक शीट या तिरपाल ढके। कैसा रहा पिछले 24 घंटे में मौसम वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा 48.0 एमएम दियाकेला (खूंटी) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस देवघर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई। चक्रवाती तूफान मोंथा का असर रांची समय पूरे राज्य में दिखने लगा है। रांची व आसपास के जिलों में मंगलवार दोपहर से अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 1 नवंबर तक बारिश के साथ कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में एवं रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं, 31 अक्टूबर को मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। राज्य के पूर्वी भाग में 1 नवंबर तमक बारिश के आसार वहीं, 1 नवंबर को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्ज की बारिश की संभावना है जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इधर, 2 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा। किसानों को अधिक नुकसान होने की संभावना इधर, रांची जिला प्रशासन में तूफान से किसानों को अधिक नुकसान होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। किसानों को फसल का नुकसान ना हो इसलिए उसे सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि जिन खेतों में धान, मक्का वैसी फैसले कटाई के लिए तैयार है। उन्हें तुरंत ना कटे। कटी फसल को खेतों में हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि फसल हवा से गिर गई हो तो उसे ढक कर रखें ताकि वर्षा से सुरक्षित रहे फसल को प्लास्टिक शीट या तिरपाल ढके। कैसा रहा पिछले 24 घंटे में मौसम वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा 48.0 एमएम दियाकेला (खूंटी) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस देवघर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *