जॉब एजुकेशन बुलेटिन:रेलवे में 2570 भर्तियां, NMDC में 197 पद खाली; 5वीं के छात्र को शर्ट उतारकर कंटीली झाड़ियों से पीटा

जॉब  एजुकेशन बुलेटिन:रेलवे में 2570 भर्तियां, NMDC में 197 पद खाली; 5वीं के छात्र को शर्ट उतारकर कंटीली झाड़ियों से पीटा

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात रेलवे और राष्ट्रीय खनिज विकास निगम में भर्ती के आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में जानकारी पीएम मोदी के इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में शामिल होने समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात हिमाचल प्रदेश के स्कूल में 5वीं क्लास के बच्चे को कांटेदार झाड़ियों से पीटने के वीडियो वायरल होने की। करेंट अफेयर्स 1. पीएम मोदी ने इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 को संबोधित किया पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता की। 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में उड़ान भरी 29 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से फाइटर प्लेन राफेल में उड़ान भरी। सुबह 11:10 बजे राफेल ने टेक ऑफ किया और 11:50 पर लैंड हुआ। 3. साइप्रस के विदेश मंत्री भारत के तीन दिवसीय दौरे पर साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस 29-31 अक्टूबर तक भारत दौरे पर हैं। 4. रूस के SJ-100 एयरक्राफ्ट अब भारत में भी बनेंगे रूस के SJ-100 सिविल कम्प्यूटर एयरक्राफ्ट अब भारत में भी बनेंगे। 28 अक्टूबर को मॉस्को में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन के साथ एक MoU साइन किया। टॉप जॉब्स ​​​1. रेलवे भर्ती बोर्ड में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में करेक्शन 3 से 12 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। 2. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम में आवेदन शुरू राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) की ओर से अप्रेंटिस की भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उन्हें इंटरव्यू के लिए बैलाडीला लौह अयस्क खदान, किरंदुल कॉम्प्लेक्स, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ जाना होगा। इंटरव्यू का आयोजन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 12 नवंबर से 21 नवंबर 2025 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के पास एक साल से अधिक अनुभव हो, वे इस भर्ती में भाग नहीं ले सकते हैं। और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. हिमाचल प्रदेश में बच्चे को कांटेदार झाड़ी से पीटने का वीडियो वायरल ये घटना शिमला के रोहड़ू ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल की है। जहां महिला हेड टीचर 5वीं क्लास के बच्चे को शर्ट उतारकर कांटेदार झाड़ी से पीटती नजर आ रही है और बच्चा रोते हुए उन्हें रुकने को कह रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने टीचर को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *