बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ की खुशियां सोमवार की संध्या उस समय मातम में बदल गईं, जब शंभूगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छठ घाट पर डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। पहली घटना पोठिया गांव की,तो दूसरी मालतेघरा की पहली घटना मोहनपुर गांव की है, जहां पोठिया छठ बांध पर घाट सजाने के दौरान 11 वर्षीय प्रियांशु कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना मालतेघरा गांव की है, जहां 12 वर्षीय अखिलेश कुमार नदी के घाट पर डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, मोहनपुर निवासी पुरुषोत्तम कुमार का पुत्र प्रियांशु गांव के पोठिया बांध पर छठ घाट निर्माण और सजावट के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल शंभूगंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर, मालतेघरा गांव के निवासी अखिलेश कुमार भी गांव के नदी घाट पर छठ पूजा की तैयारी में जुटा था। घाट की सजावट करते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। दोनों घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। छठ पर्व की तैयारियों में जुटे परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। रोते-बिलखते परिजन बार-बार कह रहे थे, “हे छठी मैया, यह क्या कर दिया।” पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ की खुशियां सोमवार की संध्या उस समय मातम में बदल गईं, जब शंभूगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छठ घाट पर डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। पहली घटना पोठिया गांव की,तो दूसरी मालतेघरा की पहली घटना मोहनपुर गांव की है, जहां पोठिया छठ बांध पर घाट सजाने के दौरान 11 वर्षीय प्रियांशु कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना मालतेघरा गांव की है, जहां 12 वर्षीय अखिलेश कुमार नदी के घाट पर डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, मोहनपुर निवासी पुरुषोत्तम कुमार का पुत्र प्रियांशु गांव के पोठिया बांध पर छठ घाट निर्माण और सजावट के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल शंभूगंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर, मालतेघरा गांव के निवासी अखिलेश कुमार भी गांव के नदी घाट पर छठ पूजा की तैयारी में जुटा था। घाट की सजावट करते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। दोनों घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। छठ पर्व की तैयारियों में जुटे परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। रोते-बिलखते परिजन बार-बार कह रहे थे, “हे छठी मैया, यह क्या कर दिया।” पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


