डीडीयू से गयाजी तक फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन:छठ महापर्व पर घर आने वाले लोगों को राहत, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

डीडीयू से गयाजी तक फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन:छठ महापर्व पर घर आने वाले लोगों को राहत, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

छठ महापर्व पर घर को लौट रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने रोजाना एक अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ताकि छठ महापर्व पर घर को लौट रहे लोगों को सहूलियत हो सके। यह ट्रेन प्रतिदिन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन(DDU) से सुबह 9 बजे रवाना होगी। जो गयाजी जंक्शन तक जाएगी। साथ ही उसी दिन यह ट्रेन वापस दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है ट्रेन का ठहराव चंदौली मझवार, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज और गुरारू स्टेशनों पर रहेगा। गयाजी जंक्शन पहुंचने के बाद यही ट्रेन वापसी में भी इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन लौटेगी। यह सेवा बुधवार से उपलब्ध करा दी गई है। फिलहाल एक ही ट्रेन की सुविधा दी गई है। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। भीड़ को देखते हुए लिया फैसला रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ओपन टाइमिंग के साथ चलेगी। यानी इसका समय स्थायी नहीं होगा, बल्कि रूट की स्थिति के अनुसार परिचालन होगा। छठ महापर्व के दौरान उत्तर और दक्षिण बिहार से डीडीयू मंडल की ओर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। इसको देखते हुए रेलवे ने यह विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा। छठ महापर्व पर घर को लौट रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने रोजाना एक अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ताकि छठ महापर्व पर घर को लौट रहे लोगों को सहूलियत हो सके। यह ट्रेन प्रतिदिन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन(DDU) से सुबह 9 बजे रवाना होगी। जो गयाजी जंक्शन तक जाएगी। साथ ही उसी दिन यह ट्रेन वापस दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है ट्रेन का ठहराव चंदौली मझवार, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज और गुरारू स्टेशनों पर रहेगा। गयाजी जंक्शन पहुंचने के बाद यही ट्रेन वापसी में भी इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन लौटेगी। यह सेवा बुधवार से उपलब्ध करा दी गई है। फिलहाल एक ही ट्रेन की सुविधा दी गई है। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। भीड़ को देखते हुए लिया फैसला रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ओपन टाइमिंग के साथ चलेगी। यानी इसका समय स्थायी नहीं होगा, बल्कि रूट की स्थिति के अनुसार परिचालन होगा। छठ महापर्व के दौरान उत्तर और दक्षिण बिहार से डीडीयू मंडल की ओर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। इसको देखते हुए रेलवे ने यह विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *