बिहार में महागठबंधन’ के बीच सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो सकती है। प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। जल्द ही एकजुट होकर मैदान में उतरेंगे।’ सीट शेयरिंग में हुए घमासान के बाद एकजुटता का परिचय दिया जाएगा। इसको लेकर कल यानी गुरुवार को महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हैं। इसमें तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य, VIP सुप्रीमो मुकेश साहनी मौजूद रहेंगे। इधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने डिप्टी CM स्रमाट चौधरी को अज्ञानी और नासमझ बताया है। पटना में पत्रकारों से बातचीत उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी के आगे धूल बराबर भी नहीं हैं। सांसद ने कहा, सम्राट चौधरी और अज्ञानी और नासमझ हैं। आप अपने नेताओं को कहिए कि वे बिहार के बारे में बात करें। पलायन पर बात करें, निवेश पर बात करें, GST पर बात करें। क्या वे राहुल गांधी के आगे धूल बराबर भी हैं? आम लोगों के साथ राहुल गांधी का सीधा संपर्क होता है, वे उनके नजरिए से जीने का प्रयास करते हैं। ये सम्राट चौधरी को कैसे पता होगा। क्योंकि वे तो केवल अपराधियों को टिकट देने में लगे रहते हैं। मुकेश सहनी बोले- गौराबोराम से संतोष सहनी ही उम्मीदवार वहीं, मंगलवार को मुकेश सहनी ने कहा था, ‘गौराबोराम से VIP के उम्मीदवार संतोष सहनी ही चुनाव लड़ेंगे। महागठबंधन में कुछ गलतफहमी हो गई थी, उसे ठीक किया जा रहा है। वहां महागठबंधन का एकमात्र उम्मीदवार संतोष सहनी हैं।’ दरअसल, गौराबोराम से RJD ने अफजल अली को उम्मीदवार बनाया है। पहले बताया गया था कि लालू ने उनका नाम वापस ले लिया है। हालांकि, अफजल अली ने दावा किया कि वे इसी सीट से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इधर, लालगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार राजा ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे गठबंधन के भीतर चल रहे विवाद को सुलझाने की दिशा में नई पहल मानी जा रही है। इस सीट से राजद ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को कैंडिडेट बनाया है। महागठबंधन से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… बिहार में महागठबंधन’ के बीच सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो सकती है। प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। जल्द ही एकजुट होकर मैदान में उतरेंगे।’ सीट शेयरिंग में हुए घमासान के बाद एकजुटता का परिचय दिया जाएगा। इसको लेकर कल यानी गुरुवार को महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हैं। इसमें तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य, VIP सुप्रीमो मुकेश साहनी मौजूद रहेंगे। इधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने डिप्टी CM स्रमाट चौधरी को अज्ञानी और नासमझ बताया है। पटना में पत्रकारों से बातचीत उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी के आगे धूल बराबर भी नहीं हैं। सांसद ने कहा, सम्राट चौधरी और अज्ञानी और नासमझ हैं। आप अपने नेताओं को कहिए कि वे बिहार के बारे में बात करें। पलायन पर बात करें, निवेश पर बात करें, GST पर बात करें। क्या वे राहुल गांधी के आगे धूल बराबर भी हैं? आम लोगों के साथ राहुल गांधी का सीधा संपर्क होता है, वे उनके नजरिए से जीने का प्रयास करते हैं। ये सम्राट चौधरी को कैसे पता होगा। क्योंकि वे तो केवल अपराधियों को टिकट देने में लगे रहते हैं। मुकेश सहनी बोले- गौराबोराम से संतोष सहनी ही उम्मीदवार वहीं, मंगलवार को मुकेश सहनी ने कहा था, ‘गौराबोराम से VIP के उम्मीदवार संतोष सहनी ही चुनाव लड़ेंगे। महागठबंधन में कुछ गलतफहमी हो गई थी, उसे ठीक किया जा रहा है। वहां महागठबंधन का एकमात्र उम्मीदवार संतोष सहनी हैं।’ दरअसल, गौराबोराम से RJD ने अफजल अली को उम्मीदवार बनाया है। पहले बताया गया था कि लालू ने उनका नाम वापस ले लिया है। हालांकि, अफजल अली ने दावा किया कि वे इसी सीट से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इधर, लालगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार राजा ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे गठबंधन के भीतर चल रहे विवाद को सुलझाने की दिशा में नई पहल मानी जा रही है। इस सीट से राजद ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को कैंडिडेट बनाया है। महागठबंधन से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


