इंडियन आर्मी के एक जवान ने ट्रेन में 8 महीने के बच्चे को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर बचाया। सेना की मेडिकल सर्विसेज विंग (DGAFMS-MoD) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। सेना ने कहा- आर्मी मेडिकल कोर के जवान सुनील (एम्बुलेंस असिस्टेंट) ने 13 अक्टूबर 2025 को दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में एक 8 महीने के बच्चे की जान बचाई। अब पूरी घटना समझिए… दरअसल, ट्रेन यात्रा के दौरान बच्चे की सांस रुक गई और वह बेहोश हो गया। बच्चे की मां यह सोचकर बेहोश हो गई कि बच्चा मर गया। परिवार के अन्य सदस्य भी घबरा गए थे। ट्रेन के उसी डिब्बे में 456 फील्ड हॉस्पिटल में तैनात सुनील यात्रा कर रहे थे। वह छुट्टी से लौट रहे थे। उन्होंने तुरंत स्थिति को समझा और बच्चे को CPR (आसान भाषा में मुंह से सांस देना) दिया। इससे बच्चा फिर से होश में आ गया। इसके बाद सुनील ने ट्रेन स्टाफ और रेलवे पुलिस की इसकी जानकारी दी। असम के रंगिया स्टेशन में मेडिकल की उचित व्यवस्था करवाई गई। सुनील के इस प्रयास को सोशल मीडिया पर भी सराहा जा रहा है। ग्राफिक्स में जानिए CPR कैसे दिया जाता है….
जवान ने 8 महीने के बच्चे को CPR देकर बचाया:मां ने मरा समझ लिया था; दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की घटना


