चुनाव ड्यूटी से अवकाश के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन

भास्कर न्यूज | खगड़िया विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में खगड़िया जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवम्बर को मतदान होना है। इसको लेकर चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों में से जो स्वास्थ्य कारणों से कार्यमुक्ति की मांग कर रहे हैं, उनकी जांच के लिए जिला प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। 18 व 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, खगड़िया में जांच होगी। इस मेडिकल बोर्ड की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल द्वारा की जाएगी। बोर्ड में डॉ. धर्मेन्द्र कुमार (उपाधीक्षक), डॉ. संजू कुमारी, डॉ. जिया उल हक और डॉ. मंजू कुमारी को सदस्य बनाया गया है। जांच के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि संबंधित कर्मी को चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जा सकता है या नहीं। सभी रिपोर्टें 19 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक सिविल सर्जन द्वारा कार्मिक कोषांग को सौंपी जाएंगी। इसके आधार पर अंतिम निर्णय जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिक ारी द्वारा लिया जाएगा। जिले के चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय पंजी की जांच के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह जांच राज्य-कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। जानकारी के मुताबिक आगामी 24 अक्टूबर,31 अक्टूबर तथा 4 नवम्बर को जांच होगी। भास्कर न्यूज | खगड़िया विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में खगड़िया जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवम्बर को मतदान होना है। इसको लेकर चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों में से जो स्वास्थ्य कारणों से कार्यमुक्ति की मांग कर रहे हैं, उनकी जांच के लिए जिला प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। 18 व 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, खगड़िया में जांच होगी। इस मेडिकल बोर्ड की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल द्वारा की जाएगी। बोर्ड में डॉ. धर्मेन्द्र कुमार (उपाधीक्षक), डॉ. संजू कुमारी, डॉ. जिया उल हक और डॉ. मंजू कुमारी को सदस्य बनाया गया है। जांच के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि संबंधित कर्मी को चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जा सकता है या नहीं। सभी रिपोर्टें 19 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक सिविल सर्जन द्वारा कार्मिक कोषांग को सौंपी जाएंगी। इसके आधार पर अंतिम निर्णय जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिक ारी द्वारा लिया जाएगा। जिले के चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय पंजी की जांच के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह जांच राज्य-कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। जानकारी के मुताबिक आगामी 24 अक्टूबर,31 अक्टूबर तथा 4 नवम्बर को जांच होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *