सहरसा में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत:सिर में लगी गंभीर चोट,खेत से लौटते समय हादसा,अस्पताल में तोड़ा दम

सहरसा में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत:सिर में लगी गंभीर चोट,खेत से लौटते समय हादसा,अस्पताल में तोड़ा दम

सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम एक अज्ञात बाइक सवार ने मजदूर को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद छबो मियां के रूप में हुई है। वह अपने भाई में इकलौता था और उसके छह बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। परिवार में मौत की खबर से शोक का माहौल है। बाइक सवार मौके से फरार मृतक के बहनोई मोहम्मद निजामुद्दीन ने बताया कि, छबो मियां खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल छबो मियां को पंचगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में करीब आधे घंटे के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम एक अज्ञात बाइक सवार ने मजदूर को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद छबो मियां के रूप में हुई है। वह अपने भाई में इकलौता था और उसके छह बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। परिवार में मौत की खबर से शोक का माहौल है। बाइक सवार मौके से फरार मृतक के बहनोई मोहम्मद निजामुद्दीन ने बताया कि, छबो मियां खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल छबो मियां को पंचगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में करीब आधे घंटे के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *