झारखंड पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अब जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जेल आईजी सुदर्शन मंडल के मुताबिक इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बताया गया कि फिलहाल मयंक सिंह रामगढ़ जेल में बंद है, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे वहां रखना जोखिम भरा माना गया है। रामगढ़ जेल प्रशासन ने शिफ्ट करने की है सिफारिश विदेश से गिरफ्तार किए गए झारखंड के पहले अपराधी मयंक सिंह की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद उसे रामगढ़ जेल में रखा गया था। लेकिन जेल प्रशासन ने इसे असुरक्षित बताते हुए सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की सिफारिश की थी। इसके बाद जेल आईजी ने आदेश जारी करते हुए मयंक को अति सुरक्षित घाघीडीह जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा पर बड़कागांव और उरीमारी थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें बड़कागांव थाना कांड संख्या 198/21, 252/21, 256/21, 287/23, 208/23 और उरीमारी ओपी कांड संख्या 196/21, साथ ही डाड़ीकला ओपी कांड संख्या 182/23 शामिल हैं। सभी मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 385 और 387 (जबरन वसूली) के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब इन मामलों की आगे की जांच में जुटी है। —————————————————————————– इस खबर को भी पढ़ें… रामगढ़ जेल से रांची लाया गया मयंक सिंह:छह दिनों की रिमांड पर लाया गया कुख्यात गैंगस्टर, झारखंड एटीएस करेगी पूछताछ बुधवार को कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को रामगढ़ जेल से रांची स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया। गैंगस्टर अमन साहू का करीबी सहयोगी माना जाने वाले मयंक सिंह को झारखंड एटीएस ने छह दिनों की रिमांड पर लिया है। उसे विभिन्न आपराधिक मामलों, हथियारों के जखीरे और गैंग्स से जुड़ी घटनाओं पर पूछताछ की जाएगी। मयंक सिंह से जानकारी हासिल करने के लिए एटीएस ने पूरी तैयारी कर ली है, ताकि राज्य में जारी अपराधों का पर्दाफाश किया जा सके। यहां पढ़ें पूरी खबर… झारखंड पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अब जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जेल आईजी सुदर्शन मंडल के मुताबिक इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बताया गया कि फिलहाल मयंक सिंह रामगढ़ जेल में बंद है, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे वहां रखना जोखिम भरा माना गया है। रामगढ़ जेल प्रशासन ने शिफ्ट करने की है सिफारिश विदेश से गिरफ्तार किए गए झारखंड के पहले अपराधी मयंक सिंह की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद उसे रामगढ़ जेल में रखा गया था। लेकिन जेल प्रशासन ने इसे असुरक्षित बताते हुए सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की सिफारिश की थी। इसके बाद जेल आईजी ने आदेश जारी करते हुए मयंक को अति सुरक्षित घाघीडीह जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा पर बड़कागांव और उरीमारी थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें बड़कागांव थाना कांड संख्या 198/21, 252/21, 256/21, 287/23, 208/23 और उरीमारी ओपी कांड संख्या 196/21, साथ ही डाड़ीकला ओपी कांड संख्या 182/23 शामिल हैं। सभी मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 385 और 387 (जबरन वसूली) के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब इन मामलों की आगे की जांच में जुटी है। —————————————————————————– इस खबर को भी पढ़ें… रामगढ़ जेल से रांची लाया गया मयंक सिंह:छह दिनों की रिमांड पर लाया गया कुख्यात गैंगस्टर, झारखंड एटीएस करेगी पूछताछ बुधवार को कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को रामगढ़ जेल से रांची स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया। गैंगस्टर अमन साहू का करीबी सहयोगी माना जाने वाले मयंक सिंह को झारखंड एटीएस ने छह दिनों की रिमांड पर लिया है। उसे विभिन्न आपराधिक मामलों, हथियारों के जखीरे और गैंग्स से जुड़ी घटनाओं पर पूछताछ की जाएगी। मयंक सिंह से जानकारी हासिल करने के लिए एटीएस ने पूरी तैयारी कर ली है, ताकि राज्य में जारी अपराधों का पर्दाफाश किया जा सके। यहां पढ़ें पूरी खबर…


