पंजाब सरकार की ओर से मिशन रोजगार के तहत आज (3 नवंबर) 801 युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस मौके पर मोहाली में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम विकास भवन में होगा। ये नियुक्तियां 10 अलग-अलग सरकारी विभागों में की गई हैं। अब तक 72 हजार से अधिक नौकरियां दी पंजाब सरकार के मुताबिक, सत्ता में आने के बाद से ही युवाओं को सरकारी नौकरियां देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। सरकारी नौकरी देना सरकार की गारंटियों में से एक है। सरकार यह दावा भी कर चुकी है कि अब तक किसी भी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठा है। वर्ष 2022 से अब तक राज्य के युवाओं को कुल 71,777 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। आज के कार्यक्रम में 801 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 72,578 हो जाएगी।

