समस्तीपुर में सोमवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक बेगूसराय से मुजफ्फर जा रही बस पर सवार था। बस से उतरकर पानी लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से ट्रक आया और उसे रौंद डाला। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रियायर्ड प्रोफेसर चंद्र किशोर झा के बेटे सुमित सुमन (24) के रूप में हुई है। जो ग्रेजुएशन का स्टूडेंट था। उसका पैतृक घर बेगूसराय के वीरपुर में है। मुजफ्फरपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के पास बने अपने मकान में रहता था। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर राजधानी चौक के पास की है। दादा से मिलने बेगूसराय गया था, मां के साथ लौट रहा था मृतक के मामा डॉ. अरुण कुमार झा ने बताया कि सुमित अपने 96 वर्षीय दादा से मिलने के लिए बेगूसराय गया था। उसके दादा बीमार चल रहे हैं और कुछ दिन पहले ही अस्पताल से घर लौटे थे। उनसे मिलने के बाद सुमित अपनी मां के साथ बस से मुजफ्फरपुर लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर ताजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद मामले की जांच में जुटी है। ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष भारती ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। समस्तीपुर में सोमवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक बेगूसराय से मुजफ्फर जा रही बस पर सवार था। बस से उतरकर पानी लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से ट्रक आया और उसे रौंद डाला। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रियायर्ड प्रोफेसर चंद्र किशोर झा के बेटे सुमित सुमन (24) के रूप में हुई है। जो ग्रेजुएशन का स्टूडेंट था। उसका पैतृक घर बेगूसराय के वीरपुर में है। मुजफ्फरपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के पास बने अपने मकान में रहता था। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर राजधानी चौक के पास की है। दादा से मिलने बेगूसराय गया था, मां के साथ लौट रहा था मृतक के मामा डॉ. अरुण कुमार झा ने बताया कि सुमित अपने 96 वर्षीय दादा से मिलने के लिए बेगूसराय गया था। उसके दादा बीमार चल रहे हैं और कुछ दिन पहले ही अस्पताल से घर लौटे थे। उनसे मिलने के बाद सुमित अपनी मां के साथ बस से मुजफ्फरपुर लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर ताजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद मामले की जांच में जुटी है। ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष भारती ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

