दोस्त की हत्या करने वाले का हाफ एनकाउंटर:बचने के लिए पुलिस पर की फायरिंग, 24 घंटे से खोज रही थी पुलिस

दोस्त की हत्या करने वाले का हाफ एनकाउंटर:बचने के लिए पुलिस पर की फायरिंग, 24 घंटे से खोज रही थी पुलिस

लखनऊ में दोस्त की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। रविवार रात पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। उसने 24 घंटे पहले सआदतगंज के आजाद नगर स्थित अंबेडकर पार्क के पास अपने दोस्त रेहान की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद उजैफा मौके से भाग गया था। उसके भागने का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। देखिए 2 तस्वीरें… पुलिस को देखकर भागा, फिर फायरिंग की डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी उजैफ फरार चल रहा था। देर रात दुबग्गा के पावर हाउस चौराहे के पास होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर पर गोली लगी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अंबेडकर पार्क के पास हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, रामनगर निवासी रेहान शनिवार रात करीब 9:30 बजे आजाद नगर के सी ब्लॉक स्थित अंबेडकर पार्क के पास टहलने गया था। उसके साथ गुलाब की बगिया निवासी दोस्त उजैफा भी था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद उजैफा ने रेहान के गले पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रेहान को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीन दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था रेहान मृतक की पत्नी सीबा ने पुलिस को बताया कि रेहान तीन दिन पहले ही आगरा जेल से छूटकर घर लौटा था। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह घर से निकला था। कुछ देर बाद उसकी हत्या की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव और एसीपी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। हत्या के बाद भागने का वीडियो आया सामने घटना के बाद आरोपी के मौके से भागने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू की। बाद में पुलिस मुठभेड़ में उजैफा के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। …………………. संबंधित खबर पढ़िए- लखनऊ में दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या:ताबड़तोड़ वार किए, 3 दिन पहले जेल से छूटकर लौटा था लखनऊ में शनिवार रात एक युवक की दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच मोहल्ले के पार्क के पास किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोस्त ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़िए पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *