लिसाड़ीगेट में मुंबई पुलिस की दबिश, टीम के साथ धक्कामुक्की:चोरी के आरोपियों को आई दबोचने, सीएम आवास के निकट टावर में की थी चोरी

लिसाड़ीगेट में मुंबई पुलिस की दबिश, टीम के साथ धक्कामुक्की:चोरी के आरोपियों को आई दबोचने, सीएम आवास के निकट टावर में की थी चोरी

मेरठ के लिसाड़ीगेट में चोरों को दबोचने पहुंची मुंबई पुलिस के साथ कुछ लोगों ने धक्कामुक्की कर दी। सूचना पाकर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। लोकल पुलिस की मौजूदगी के कारण विरोध करने वाले अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से मुंबई पुलिस मेरठ में पहुंची। मुंबई पुलिस की टीम रविवार शाम लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और आमद दर्ज कराई। टीम ने बताया कि वह चोरी के बड़े मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यहां पहुंचे हैं। चारों आरोपियों की लोकेशन अहमदनगर इलाके में मिल रही है। तत्काल एक टीम तैयार कर महाराष्ट्र पुलिस के साथ भेजी थी। इन आरोपियों की तलाश में आई थी पुलिस
मुंबई के मालाबार हिल थाने से आए दरोगा पीआर मोदे ने बताया कि कुछ समय पहले मुंबई में सीएम आवास के निकट एक मोबाइल टावर में चोरी हुई थी। चोर उस टावर से कार्ड चुराकर फरार हुए थे। लेकिन सभी वहां लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गए। उन्ही कैमरों को खंगालते हुए टीम मेरठ तक पहुंची है। पुलिस के साथ भीड़ ने की धक्कामुक्की
महाराष्ट्र पुलिस को अहमदनगर गली नंबर 12 की लोकेशन मिल रही थी। चोरी के आरोपी सलीम, इमरान, फरदीन व मुस्तफा यही के रहने वाले हैं। टीम जैसे ही उनके घरों पर पहुंची, भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई। चारों को दबोच कर टीम बाहर निकली तो भीड़ ने घेर लिया। धक्कामुक्की की कोशिश की गई लेकिन तभी थाने की जीप भी पहुंच गई। सीसीटीवी में साफ दिख रहे चारों
लोगों का विरोध होते देख महाराष्ट्र पुलिस ने उस चोरी से जुड़ी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कुछ लोगों को दिखाई। इन फुटेज में चारों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे थे। लोगों ने जब सलीम, इमरान, फरदीन और मुस्तफा के चेहरे देखे तो वह पीछे होते चले गए। सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस ट्रांजिट रिमांड तैयार कराएगी ताकि चारों को लेकर जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *