भोपाल में पत्रकार के हाथ से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश:डेढ़ लाख रुपए कीमत का फोन झपटकर हुए फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

भोपाल में पत्रकार के हाथ से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश:डेढ़ लाख रुपए कीमत का फोन झपटकर हुए फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश एक पत्रकार के हाथ से डेढ़ लाख रुपए कीमत का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। वारदात रविवार शाम उस समय हुई, जब पत्रकार घर के पास टहलने के बाद लौट रहे थे। घटना के बाद उन्होंने शाहपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, न्यूज एजेंसी में सेवाएं दे रहे पत्रकार संदीप सिंह शाहपुरा क्षेत्र में रहते हैं। रविवार शाम वह घर के पास टहल रहे थे। मुख्य सड़क से घर की ओर जाते समय उनके मोबाइल पर कॉल आया। वह फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों में से पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। संदीप सिंह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों तेज रफ्तार से बाइक लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी में दिखे बाइक सवार बदमाश सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। एक कैमरे में दोनों बदमाश वारदात करते नजर आए हैं। हालांकि कैमरा दूर होने के कारण उनके चेहरे और बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस अब मुख्य सड़क और आसपास के रास्तों पर लगे अन्य कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *